इन पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का बॉलीवुड में चमका किस्मत, पाकिस्तान से ज्यादा भारत मे कमाया नाम

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां है जिनके खूबसूरती और अभिनय के लोग दीवाने है लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेसस को दर्शकों ने कुछ ज्यादा ही प्यार दिया है। तभी तो कई पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड की फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। तो चलिए आज हम आपको उन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के बारे में बताते है जिन्होंने ना सिर्फ अपने खूबसूरती और अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता बल्कि देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में भी सफल रही।

माहिरा खान

इस लिस्ट में पहला नाम एक्ट्रेस माहिरा खान का है जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फ़िल्म “रईस” में अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों को दीवना बनाया था। बतादें कि इस फ़िल्म में शाहरुख और माहिरा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और इतना ही नही बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने जबरदस्त कमाई भी की थी। वैसे तो माहिरा अबतक बॉलीवुड के एक ही फ़िल्म में नजर आई हैं मगर इस फ़िल्म के जरिये एक्ट्रेस को इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि उन्होंने कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में पाकिस्तान की ओर से रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा था।

मावरा होकेन

फ़िल्म सनम तेरी कसम ने लाखों लोगों के दिल को छुआ था वही इस फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस मावरा होकेन को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फ़िल्म में मावरा के साथ एक्टर हर्षवर्धन राणे लीड रोल में नजर आए थे वही दर्शकों ने भी इस जोड़ी को बेहद सराहा था। बतादें कि मावरा होकेन पाकिस्तान की एक बेहद मशहूर मॉडल हैं।

सबा कमर जमां

आपको इरफान खान की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म “हिंदी मीडियम” तो याद ही होगी जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। वही इस मूवी में इरफान खान के साथ उनकी पत्नी के मुख्य भूमिका में नजर आने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर जमां को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फ़िल्म के जरिये सबा को दुनियाभर में एक अलग पहचान मिली थी साथ ही अपने किरदार के लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवार्ड्स, हम अवार्ड्स और फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

whatsapp channel

google news

 

मीशा शफी

साल 2013 में आई फ़िल्म भाग मिल्खा भाग में अपने अभिनय का जादू चलाने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशा शफी ने भी अपने अभिनय से लाखों लोगों का प्यार हासिल किया है। बता दें कि इस फ़िल्म में मिशा की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी।

हुमैमा मलिक

हुमैमा मालिक ने बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी संग फ़िल्म राजा नटवरलाल में मुख्य भूमिका निभाया था। पाकिस्तान की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हुमैमा मालिक की ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहली फ़िल्म थी जहां दर्शकों ने उनके एक्टिंग को खूब पसंद किया था। इसके अलावा आपको बता दें कि हुमैमा अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Share on