इन भारतीय सितारों को हुआ विदेशियों के प्यार, किसी ने रचाई ली शादी तो कोई लिव इन में ही खुश

हमारे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शादियां बेहद मशहूर है। यहां शादी की खबरें सामने आते ही सितारें अपनी सगाई से लेकर हनीमून तक लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। वही अगर बात करें जोड़ियों कि तो  कुछ सितारों ने अपने जीवन साथी के रूप में बचपन का प्यार चुना तो वही कुछ सितारों ने अंतरराष्ट्रीय शादी रचाई। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सात समंदर पार अपना प्यार चुना है।

शशि कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का है जिन्होंने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है जिनका नाम संजना कपूर, कुणाल कपूर और करण कपूर है। आपको बता दें कि लंबे वक्त से कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बाद साल 1984 में जेनिफर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था वही 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर का भी निधन हो गया था।

सुचित्रा पिल्लई

बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने अपने पहले पति से तलाक  लेने के बाद साल 2005 में अपना दूसरा प्यार सात समंदर पार ढूंढा। बतादें की सुचित्रा की पहली शादी साल 1991 में पवन मालिक से हुई थी मगर रिश्ते में सब कुछ ठीक ना होने कारण सुचित्रा ने 1998 में पवन से तलाक ले लिया था। फिर साल 2005 यानी कि 7 सालों बाद सुचित्रा ने डेनमार्क के रहने वाले लार्स कैल्डसन जो की पेशे से एक कम्प्यूटर इंजीनियर हैं, उनसे ब्याह रचाया। शादी के बाद साल 2008 में दोनों की एक बेटी हुई जिनका नाम अनिका है।

सेलिना जेटली

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सेलिना जेटली का हैं जिन्होंने साल 2011 में अपने बॉयफ्रेंड पीटर हग से शादी की थी। बतादें की पीटर पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा सेलिना और पीटर के 4 जुड़वा बच्चे है। जी हाँ, सही पढ़ा आपने दरअसल साल 2012 में सेलिना ने अपने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज हग और विंस्टन हग हैं। फिर साल 2017 में सेलिना एक और बार दो जुड़वा बच्चों की माँ बनी जिनका नाम उन्होंने आर्थर हग और शमशेर हग रखा है।

whatsapp channel

google news

 

प्रीति जिंटा

अपने समय की मशहूर अदाकाराओं में से एक प्रीति जिंटा ने भी साल 2016 में अमेरिकन निवासी जेन गुडइनफ से ब्याह रचाया था। बतादें की प्रीति ने अपने इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा था और लगभग 6 महीने बाद दोनों ने अपने शादी के फोटोज को लोगों के साथ शेयर किया था। इसके अलावा बात करें अगर गुडइनफ के पेशे की तो वह अमेरिका में एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं और प्रीति जिंटा से लगभग 10 साल छोटे भी है।

प्रियंका चोपड़ा

अपनी सफलता का परचम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवोल्ड तक लहरानी वाली प्रियंका चोपड़ा को अपना प्यार भी सात समंदर पार ही मिला। प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। खबरों की माने तो निक और प्रियंका की नजदीकियां एक अवार्ड फंक्शन में मुलाकात के दौरान बढ़ी थी। इस मुलाकात के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें भी आनी शुरू हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने जोधपुर में अपनी ग्रैंड वेडिंग की थी।

राहुल महाजन

बिगबॉस फेम राहुल महाजन का नाम भी इस लिस्ट में है। बतादें कि  डिंपल गांगुली से अलग होने के बाद राहुल ने साल 2018 में कजाकिस्तान की एक मॉडल नताल्या लिना संग शादी रचाई है।

विंदू दारा सिंह

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता और बिगबॉस के विनर विंदु दारा सिंह को भी अपना प्यार सात समंदर पार रशिया में मिला। पहली शादी के टूटने के बाद विंदु दारा सिंह ने रूसी मॉडल डीना उमारोवा को अपनी दूसरी जीवनसाथी के तौर पर चुना था।

आशका गोराडिया

टीवी की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस आशका गाड़ोदिया ने भी अपने विदेशी बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबले संग अपना घर बसाया है। बतादें कि गोवा में आशका और ब्रेंट ने दो रीति रिवाजों के साथ अपनी शादी की थी इसके अलावा दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

अर्जुन रामपाल

इस लिस्ट में आखिरी नाम अर्जुन रामपाल का है जो अपनी 21 साल पुरानी शादी को खत्म कर इनदिनों अपनी अफ्रीकन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस के संग रह रहे हैं। बतादें कि दोनों की अब तक शादी नही हुई और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते है। इसके अलावा दोनों का एक बेटा भी है।

Share on