भोजपुरी की ये सारी अभिनेत्रियाँ है अभी तक कूवारी, कई कर चुकी है 30 की उम्र पार

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 16 नवम्बर 2021, 12:05 अपराह्न

हॉलीवुड और बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा की भी एक अलग पहचान है लोगों के बीच। जहां एक ओर उदित नारायण ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने गाए हैं, वहीं दूसरी ओर अभिताभ बच्चन और शक्ति कपूर जैसे बड़े-बड़े स्टार्स भी काम कर चुके हैं भोजपुरी सिनेमा जगत में। लेकिन आज हम बात करने वाले हैं उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की जो 30 के उम्र के बाद भी कुंवारी बैठी हैं। आईये आपको बताते हैं अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो रियल लाइफ में हैं सच्चे प्यार से महरूम।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है भोजपुरी की क्वीन कहे जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का। एक्ट्रेस 33 की उम्र को छू चुकी हैं लेकिन अभी तक कुवांरी बैठी हैं। रानी का उनके बॉयफ्रेंड मनदीप बामरा से हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। उम्मीद लगाई जा रही थी अगर रानी का मनदीप संग ब्रेकअप नहीं हुआ होता तो दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। बता दें कि इससे पहले भी अभिनेत्री का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है।

स्वीटी छाबड़ा

स्वीटी छाबड़ा
स्वीटी छाबड़ा

एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। लोग स्वीटी छाबड़ा और पवन सिंह की जोड़ी को काफी पसंद करते आये हैं। साथ ही दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम भी किया है।

अनारा गुप्ता

अनारा गुप्ता

एक्ट्रेस अनारा गुप्ता इन दिनों एक्टर प्रिंस सिंह के साथ रिलेशनशिप में होने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में अनारा गुप्ता अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं और फैंस भी उनकी इन अदाओं पर मरते रहते हैं।

काजल राघवानी

काजल राघवानी

भोजपुरी इंडस्ट्री की जान मानी जाने वाली काजल राघवानी खेसारी लाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। लेकिन दोनों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों की जोड़ी रियल ओर रील दोनों टूट गयी।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह

भोजपुरी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 28 साल की हो चुकी हैं लेकिन, अभी तक अपने लाइफ में सच्चे प्यार से महरूम हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहीं है अक्षरा सिंह लेकिन, इस रिश्ते का अंत काफी गलत तरीके से हुआ है।

About the Author :