ये हैं बॉलीवुड की टॉप 5 अमीर अभिनेत्रियां, होते हैं इनके ख़ूबसूरती के चर्चे

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें है जो अपनी लक्सरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में सफल होने के बाद इन सितारों की आर्थिक स्तिथि भी बेहद मजबूत हो जाती है जो इनके रहन सहन, गाड़ी, घर इन चीजों के जरिये साफ झलकती है। आपने अक्सर बॉलीवुड के रईस एक्टर्स के बारे में पढ़ा होगा, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिंदी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं और अमीरी के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को कड़ी टक्कर भी देती हैं। ना सिर्फ खूबसूरती में बल्कि ये अभिनेत्रियां अपनी रईसी के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किन किन एक्ट्रेसेस का नाम हैं।

काजोल

इस लिस्ट में पहला नाम 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस काजोल का है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। काजोल ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं और आज उनकी गिनती ना सिर्फ सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है बल्कि वह सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक भी मानी जाती हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से पर्दे से गायब रहने वाली काजोल की कुल सम्पत्ति करीब 12 करोड़ रुपयों से ऊपर है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन यूं तो अब फिल्मों में नजर नही आती मगर उनका नाम भी बॉलीवुड की अमीर अभिनेत्रियों में शुमार है। बॉलीवुड में फ़िल्म “प्यार हो गया” से अपना डेब्यू करने वाली ऐश्वर्या ने कई हिट फिल्मों में काम किया हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 24 करोड़ रुपये है।

दीपिका पादुकोण

आज के समय की सबसे सफल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण  फिल्मी दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। फ़िल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में साल 2017 में कदम रखने वाली दीपिका ने कई हिट फिल्मों में काम किया है  उनका  सलाना कमाई लगभग 30 करोड़ से ऊपर है।

whatsapp channel

google news

 

करीना कपूर खान

इस लिस्ट में अगला नाम बेबो यानी कि करीना कपूर खान का है जिनके अभिनय, खूबसूरती और फैशन के लोग दीवाने है। साल 2000 में फ़िल्म “रिफ्यूजी” से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली करीना की गिनती आज सबसे अमीर अदाकाराओं में की जाती है। खबरों की माने तो करीना हर साल फिल्मों और विज्ञापनों से लगभग 23-25 करोड़ रुपये कमाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

देश से लेकर विदेश तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नही। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया है। करीब 17 साल के अपने करियर में प्रियंका ने खूब सफलता हासिल की। उनकी गिनती आज सबसे रईस अभिनेत्रियों के रूप में होती है। आपको बता दें की प्रियंका एक साल में करीब 40 मिलियन डॉलर यानी कि 27 करोड़ रुपये कमाती हैं। इसके अलावा हाल ही में प्रियंका ने अमेरिका में अपना खुद का ” सोना” नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है।

Share on