बॉलीवुड के इन डायरेक्टर्स की पत्नियां रहती हैं लाइमलाइट से कोसों दूर, सुंदरता सब की है बेमिसाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारें हमेशा अपने पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वही फैन्स भी अपने चहेते सितारों के बारे में हर चीज जानने के लिए इक्छुक रहते हैं। फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर उनकी लव लाइफ। इन सभी चीजों पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। हालांकि अब बीते कुछ समय से इन फिल्मी सितारों की तरह फिल्म के डायरेक्टर्स भी लोगों के बीच सुर्खियों में रहने लगे हैं और कैमरे के सामने खुलकर आने शुरू हो गए हैं, जो पहले कैमरे के पीछे रहना पसंद करते थे।

हालांकि अभी भी कुछ ऐसे डायरेक्टर्स हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से दूर रखना ही पसंद करते हैं। इसी वजह से उनकी वाइफ भी कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में फ़िल्म इंडस्ट्री के उन तमाम डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वाइफ लाइमलाइट में आना पसंद नहीं करती हैं।

दिबाकर बनर्जी :-

Dibakar banerjee and richa punadesh

‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरष्कार’ से सम्मानित किए जा चुके डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने अपनी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की सफलता के बाद अपनी जिंदगी की शुरुवात ऋचा पूणादेश के साथ की थी। लेकिन आपको बतादें कि एफएमसीजी कंपनी की मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव ऋचा लाइमलाइट से बेहद दूर रहना पसंद करती हैं।

whatsapp channel

google news

 

मणिरत्नम :-

Maniratnam and suhashini

फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम ने भले ही पॉपुलर अभिनेत्री सुहासिनी से शादी रचाई हो लेकिन आज तक दोनों कभी किसी बॉलीवुड इवेंट्स में साथ नजर नहीं आये। मालूम हो कि सुहासिनी आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘वेटिंग’ में नजर आई थीं। इस फ़िल्म में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की कोमा से पीड़ित पत्नी की भूमिका निभाई थी।

रोहित शेट्टी :-

Rohit shetty and maya more

अपने फिल्मों में एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने साल 2005 में माया मोरे से शादी रचाई थी, जो की पेशे से एक बैंकर हैं। बतादें की रोहित और माया का एक 10 साल का बेटा भी हैं।

आशुतोष गोवारिकर :-

Ashutosh gawarikar and sunita

सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने सुनीता से शादी रचाई है। बतादें कि सुनिता ने अपने करियर की शुरुवात एक मॉडल के तौर पर की थी और बाद में उन्होंने एयर होस्टेज के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके अलावा सुनीता एक फ़िल्म निर्माता भी हैं जिन्होंने जोधा अकबर और ‘व्हाट्स योर राशि’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

अभिषेक कपूर :-

Abhishek kapoor and pragya

फ़िल्म ‘द रॉक ऑन’ के निर्देशक अभिषेक कपूर ने साल 2015 में स्वीडिश एक्ट्रेस और मॉडल प्रज्ञा यादव से शादी रचाई थी। बतादें कि प्रज्ञा एक एक्ट्रेस होने के बाद भी मीडिया लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश करती हैं और वह अपने पति अभिषेक के साथ भी बेहद कम ही नजर आती हैं।

Share on