ये हैं बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां, जिन्होंने हीरो से नही बल्कि खलनायकों से रचाई है शादी

हमारे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां है जिन्होंने एक्टर्स के साथ शादी रचाई हैं। वही कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने हीरो के बजाय अपने जन्मसाथी के रूप में फिल्मों के खलनायक को चुना। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने विलन संग ब्याह रचाया है।

आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे :-

Ashutosh rana and renuka sahane

बॉलीवुड के सबसे खतरनाक खलनायक की लिस्ट में शामिल एक्टर आशुतोष राणा पर जब एक्ट्रेस रेणुका शहाणे का दिल आया तो हर कोई हैरान था। आपको बतादें की फ़िल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने साल 2001 में आशुतोष राणा से शादी की थी। वही बात करें एक्टर की तो आशुतोष राणा ‘दुश्मन’, ‘संघर्ष’, ‘बादल’ जैसी फिल्मों में खलनायक के रोल में नजर आ चुके हैं।

परेश रावल-स्वरूप संपत :-

Paresh rawal and swaroop sampat

whatsapp channel

google news

 

यूं तो बॉलीवुड एक्टर परेश रावल अपने आप को हर तरह के किरदार में बखूबी ढाल लेते हैं। वही दर्शक भी उनके अभिनय के जबरदस्त फैन हैं। हालांकि परेश रावल ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता विलन के रूप में बटोरी है। फ़िल्म ‘दिलवाले’ में मामा के किरदार में नजर आए परेश रावल को कौन भूल सकता है।

Paresh rawal with his family

भले ही फिल्मों में एक्टर ने कितने प्यार करने वालों को अलग किया हो मगर असल जिंदगी में उन्होंने खुद लव मैरिज की है वो भी उस दौर की मिस इंडिया के साथ। जी हां, बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि परेश की पत्नी स्वरूप संपत खूबसूरत होने के साथ-साथ मिस इंडिया भी रह चुकी हैं।

गुलशन ग्रोवर-कशिश :-

Gulshan grover

बैड मैन के नाम से लोगों के बीच मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर को आज कौन नही जानता। अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाले गुलशन ने यूं तो अपने जिंदगी में दो शादियां की, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां असफल रही। जिसके बाद वह फिलहाल सिंगल हैं। जानकारी के लिए बतादें कि साल 2001 में गुलशन ने कशिश से दूसरी शादी की थी मगर शादी के एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

शक्ति कपूर- शिवांगी कपूर :-

Shakti kapoor and shivangi kolhapure

90 के दशक में अपने हर किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर शक्ति कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नही है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है और इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवांगी कपूर से हुई थी। जी हां, फ़िल्म किस्मत के सेट पर शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर पहली बार मिले थे और इसी दौरान वह शिवांगी को अपना दिल दे बैठे थे। मालूम हो कि शिवांगी कोल्हापुरे अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं जिनके साथ शक्ति कपूर ने साल 1982 में शादी की थी।

Share on