ये हैं भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड-हॉट एक्ट्रेस, आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा तक ये नाम हैं शामिल

भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने टेलीविजन से अपने अभिनय की शुरुआत की, लेकिन फिर उन्होने भोजपुरी जगत का रुख कर लिया। और आज वे नामचीन कलाकारों में से एक मानी जाती है। काफी संघर्ष से बाद उन्होने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई और आज सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की को अभिनेत्रियां लोकप्रियता के मामले में भी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं।

भोजपुरी सिनेमा की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियां

ये हैं भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड-हॉट एक्ट्रेस,

अभिनय हो या सौन्दर्य, भोजपुरी इंडस्ट्री की कई सारी अभिनेत्रियां अभिनय के साथ-साथ अपने लटके-झटको और बोल्डनेस से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज हम भोजपुरी की उन हसीनाओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनके एक ठुमके ने लाखों लोगों को दीवाना बना दिया है।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को उनके अभिनय कौशल के साथ-साथ उनके डांस के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर उनकी वीडियोज को मिलियन व्यूज मिलते हैं। आम्रपाली दुबे जहां भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्रियों मे से एक है तो वहीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री भी मानी जाती हैं। उनके बोल्ड अंदाज के लिए भी फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

whatsapp channel

google news

 

मोनालिसा

मोनालिसा

मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा मे बल्कि टीवी की दुनिया से भी अपना एक अलग पहचान रखती हैं। वैसे तो अब वे भोजपुरी में कम ही काम करती हैं, लेकिन फिर भी उनकी फिल्में जो वे करती है सुपरहिट होती है। उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एंड हॉट अभिनेत्रियों में की जाती हैं। मोनालिसा आज लाखों दिलों पर राज करती हैं।

प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित

एक एमएमएस से रातों-रात ये अभिनेत्री चर्चा में आ गई थीं। प्रियंका पंडित अपनी बोल्ड अदाओं के लिए काफी मशहूर रही हैं। उनके आइटम सॉन्ग काफी हिट होते है, वे अपने डांस में जान फूंक देती हैं। वो हमेशा अपनी अदाओं से अपने दर्शकों को दीवाना बना देती हैं।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी

मोनालिसा की तरह रानी चटर्जी भी अब भोजपुरी फिल्मों में यद-कदा ही नजर आती हैं। उनके अभिनय के दीवाने यूपी और बिहार मे काफी हैं। रानी चटर्जी भी अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना लेती है, उनके कई फिल्मों में भी उनका यह अवतार दर्शकों को देखने को मिला।

सुर्भी सिंह

सुर्भी सिंह

सुर्भी सिंह आज भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा मानी जाती हैं। फिल्मों में अपने बोल्ड सींस के लिए वे काफी मशहूर हैं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में एक से बढ़कर एक आइटम गाने पर परफॉर्मंस किया हैं। फिल्म के दर्शकों द्वारा भी उन्हें स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया।

Share on