हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ये देखा जाता है कि सभी सितारें अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते हैं। वही कुछ सितारें ऐसे भी हैं जो भले ही पर्दे पर शराबी का रोल निभाया करते हैं मगर असल जिंदगी में वह शराब से कोसों दूर रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में फ़िल्म इंडस्ट्री के उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिनका शराब से दूर दूर तक कोई रिश्ता नही है।
अमिताभ बच्चन :-
बॉलीवुड के शहेंशाह कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग हैं। वह असल जिंदगी में ना सिर्फ शराब और सिग्गरेट से दूर रहते हैं बल्कि नॉन वेज को भी हाथ नही लगाते हैं।
शिल्पा शेट्टी :-
बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शेट्टी अपने खाने पीने का बेहद ख्याल रखती हैं। मालूम हो कि वह रियल लाइफ में शराब को हाथ तक नही लगाती है।
जॉन अब्राहम :-
पर्दे पर कूल किरदार निभाने वाले आक्टर जॉन अब्राहम भी इस लिस्ट में शुमार हैं। शायद आप इस बात पर विश्वास ना करे लेकिन आपको बतादें कि जॉन भी नॉन-ऐल्कोहोलिक हैं।
सोनाक्षी सिन्हा :-
पिछले कुछ समय से अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने हेल्थ का खास ख्याल रखती हैं। मालूम हो कि रियल लाइफ में सोना शराब को हाथ नही लगाती हैं।
परिणीति चोपड़ा :-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इस लिस्ट में शुमार हैं और शराब से कोसों दूर रहती हैं।
दीपिका पादुकोण :-
खुद को फिट रखने के लिए हर दिन योगा करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी रियल लाइफ में शराब से दूरी बना कर रखती हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा :-
ये तो सभी जानते हैं कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी फिटनेस फ्रिक हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय वह जिम में ही गुजारते हैं। बतादें कि रियल लाइफ में सिद्धार्थ ना सिर्फ शराब बल्कि स्मोकिंग से भी कोसो दूर रहते हैं।
अक्षय कुमार :-
भले ही फिल्मों में आपने अक्सर अक्षय कुमार को शराब के नशे में देखा हो मगर वह अपने असल जिंदगी में इन तमाम नशों से बेहद दूर रहते हैं।
Share on