छोटे शहर से निकलकर फ़िल्म इंडस्ट्री में कमाया अपना नाम ये 8 एक्ट्रेसेस, दिशा पाटनी है इस जगह से !

हमारे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल लाखों की तादाद में लोग एक्टर और एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आते हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जिन्हें लोगों का प्यार मिलता हैं। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए ये जरूरी नही की आप बड़े शहर से हो।

यहां ऐसे कई स्टार्स हैं जो देश के छोटे शहरों से होने के बावजूद भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छा गए हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फ़िल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में ना सिर्फ अपना नाम कमाया बल्कि अपने एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है।

कीर्ति कुल्हाड़ी :-

Kirti kulhari

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हाड़ी आज बॉलीवुड का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। लेकिन बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि कीर्ति राजस्थान के एक छोटे से जिले झुंझुनू से ताल्लुक रखती हैं और अबतक कई फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।

whatsapp channel

google news

 

सोनाक्षी सिन्हा :-

Sonakshi sinha

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और फ़िल्म इंडस्ट्री की दबंग गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी बिहार से ताल्लुक रखती हैं। बिहार की राजधानी पटना उनका होमटाउन है। लेकिन फिलहाल वह अपने पिता के साथ मुम्बई में ही रहती हैं।

कंगना रनौत :-

Kangana ranaut

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस लिस्ट में शुमार हैं। आपको बतादें कि कंगना हिमाचल प्रदेश के मनाली की रहने वाली हैं और इस शहर से निकलर मुंबई में उन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया है।

Also Read:  रोमांटिक अंदाज़ में छुट्टियां मानते नजर आए अरबाज खान और 22 साल छोटी हैं गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, देखे फोटोज

राधिका आप्टे :-

Radhika apte

एक्ट्रेस राधिका आप्टे भी तमिलनाडु के वेल्लोर से ताल्लुक रखती हैं और आज बॉलीवुड में वह अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। बतादें कि वह अबतक सेक्रेड गेम्स, शोर इन द सिटी, बदलापुर जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा :-

Anushka sharma

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार अनुष्का शर्मा का बचपन कई शहरों में बिता है। जी हां, दरअसल एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी के कर्नल थे और उनके ट्रांसफर के कारण अनुष्का को कई शहरों में रहना पड़ा है। बतादें की अयोध्या में जन्मी अनुष्का का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नही है। लेकिन इसके बावजूद वह बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है।

अनुप्रिया गोयनका :-

Anupriya goenka

असुर और आश्रम जैसी वेब सीरीज के जरिए फेमस होने वाली एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से आती हैं। उन्होंने भी एक शहर से निकलकर मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

मल्लिका शेरावत :-

Mallika sherawat

‘मर्डर’ फिल्म से रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री में छाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी हरियाणा के रोहतक से हैं। बतादें कि मलाइका ने अपने बोल्ड अंदाज से रातों-रात पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हालांकि उनकी सफलता ज्यादा दिनों तक चल नही पाई और आज वह गुमनामी के अंधेरे में चली गईं।

दिशा पाटनी :-

Disha patani

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी इस लिस्ट में शुमार हैं। जी हां, बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि दिशा बरेली शहर से ताल्लुक रखती हैं और अपनी क्यूट स्माइल, बोल्ड अंदाज़ और दमदार अभिनय से फ़िल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। बतादें कि हाल ही में वे सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म राधे में भी नजर आई थी।

Share on