बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेसेस रखती हैं बिहार से ताल्लुक, प्रियंका चोपड़ा भी हैं इस लिस्ट में शामिल

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल पूरी दुनिया से लाखों लोग हीरो व हीरोइन बनने का सपना लेकर आते हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जिनका सपना पूरा होता है और वो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाते हैं। आज हम आपको फ़िल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो ना सिर्फ बिहार से ताल्लुक रखती हैं बल्कि पूरी दुनिया में अपना और अपने शहर का नाम रोशन कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन कौन सी एक्ट्रेसेस इस लिस्ट में शामिल है।

नेहा शर्मा :-

Neha sharma

अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से लोगों के बीच सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नही है। आपको बतादें कि पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान बनाने वाली नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता एक कांग्रेस नेता है। राजनीति बैकग्राउंड से होने के बाद भी नेहा ने फिल्मों की ओर रुख किया और सफल हुई।

Neha sharma

whatsapp channel

google news

 

बात करें उनके एक्टिंग करियर की तो साल 2007 में नेहा ने तेलुगू फिल्म चिरुता से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह मोहित सूरी की फिल्म क्रूक में नजर आई जिसमे उनके साथ लीड रोल में इमरान हाशमी थे। मालूम हो कि नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और उनके कुल 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा :-

Priyanka chopra

देश से लेकर विदेश तक में अपने हुनर का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही आज एक ग्लोबल स्टार बन गईं हो। लेकिन बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि साल 1982 में 18 जुलाई को जन्मी प्रियंका का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था जो कि बाद में झारखंड के हिस्से में चला गया।

संदली सिन्हा :-

Sandali sinha

फिल्म ‘तुम बिन’ से लोगों के दिलों पर राज करने वाली संदली सिन्हा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर भी चमक गया था। मगर बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और फिलहाल वह अपना बिज़नेस संभाल रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा :-

Sonakshi sinha

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फ़िल्म ‘दबंग’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात करने वाली सोनाक्षी सिन्हा भी बिहार से ताल्लुक रखती हैं। जी हां, अपने ग्लैमरस अवतार और वेट लॉस को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर चुकी सोनाक्षी बिहार के पटना की रहने वाली हैं।

नीतू चंद्रा :-

Nitu chandra

फिल्म गरम मसाला, वन टू का फोर, ट्रैफिक सिग्नल, रण, नो प्रॉब्लम, अपार्टमेंट और ओए लकी लकी ओए जैसी बेहतरीन फिल्मों मे काम कर लोगों के बीच तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस नीतू चंद्रा भी बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखती हैं। बतादें की अपने कॉलेज के समय से ही नीतू ने पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी और इसके बाद वह कई लोकप्रिय कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आईं थी।

Share on