फिल्मों के लिए इन अदाकाराओं ने मुंडवा लिए थे अपने सिर के बाल, टकली हो दिखने लगी थी ऐसी

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में टैलेंट की कोई कमी नही है। यहां ऐसे बहुत से सितारें हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है और हर प्रोजेक्ट में जमकर मेहनत की है। इस रेस में अभिनेत्रियां भी पीछे नही है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको मनोरंजन जगत की उन अदाकाराओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने किरदार को परफेक्ट दिखाने के लिए अपने लुक्स की भी परवाह नहीं की और कभी रील, तो कभी रियल लाइफ में अपना सिर मुंडवाया है।

अनुष्का शर्मा :-

Anushka sharma

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है जिन्होंने फ़िल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ के लिए अपने बालों की कुर्बानी दी थी। जी हां, आपको बता दें कि इस फिल्म में अनुष्का ने एक कैंसर पीड़ित लड़की की भूमिका निभाई थी और ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

अंतरा माली :-

Antaraa mali

whatsapp channel

google news

 

सिक्किम के मजाक पर आधारित और लंबे समय तक विवादों में रही फिल्म ‘एंड वन्स आर्गन’ के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अंतरा माली को अपना सिर मुंडवाना पड़ा था।

तनुजा :-

Tanuja

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तनुजा भी इस लिस्ट में शुमार हैं। बता दें कि उन्हें अपनी फिल्म ‘पितृरूण’ में अपने किरदार को जिंदा रखने के लिए गंजा होना पड़ा था।

शबाना आजमी :-

Shabana aazmi

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी को भी एक फ़िल्म के लिए अपने बाल मुंडवाने पड़े थे। बतादें कि विधवाओं के जीवन पर आधारित फिल्म ‘वॉटर’ के लिए शबाना आजमी को गंजा होना पड़ा था। हालांकि रिलीज के वक़्त यह फिल्म काफी विवादों में रही थी और सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बैन भी कर दिया था।

जेनिफर विंगेट :-

Jennifer winget

टीवी के चर्चित धारावाहिक ‘बेहद’ के लिए मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने भी एक गंजी औरत का किरदार निभाया था। जी हां, बता दें कि एक्ट्रेस ने मेकअप के जरिए इस लुक को अपनाया था।

देबिना बनर्जी :-

Debina banerjee

अपनी शार्ट फ़िल्म ‘शुभो बिजोया’ के लिए देबिना बनर्जी ने अपने बालों की कुर्बानी दी थी। मालूम हो कि इस फिल्म में देबिना अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ दिखाई दी थीं।

प्रियंका चोपड़ा :-

Priyanka chopra

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी फिल्म ‘मैरी कॉम’ के लिए अपने बाल मुंडवाए थे। हालांकि प्रियंका की ये मेहनत रंग लाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

शिल्पा शेट्टी :-

Shilpa shetty

हाल ही में अपने पति राज कुंद्रा के कारण सुर्खियों में आई एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी फिल्म ‘द डिजायर’ के लिए बाल्ड लुक अपनाया था। बतादें कि शिल्पा ने हाल ही में अंडरकट करवाया है, जिसका वीडियो कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।

तन्वी आजमी :-

Tanvi aajmi

बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तन्वी आजमी को इस रोल में आने के लिए गंजा होना पड़ा था। मालूम हो कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था।

Share on