इन भोजपुरी अभिनेत्रियों का रहा है शादीशुदा मर्दों के साथ अफेयर, रानी चटर्जी से लेकर आम्रपाली दुबे तक है शामिल

अक्सर बॉलीवुड से एक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर्स की खबरें लोगों के सामने आती रहती है। जिनमे कई बार तो एक्सट्रा मैरिटल अफेयर होने के कारण सितारों का तलाक भी हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ बॉलीवुड की कहानी नही है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा जगत में भी ऐसा होता है। इस इंडस्ट्री में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो शादी-शुदा एक्टर्स के प्यार में पड़ चुकी हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसी हीरोइनें रही जिनकी ये प्रेम कहानी सफल हुई तो कुछ ऐसी भी हैं जिनके रिश्ते का अंत बेहद बुरे मोड़ पर हुआ। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में भोजपुरी जगत की कौन-कौन सी हीरोइनों के नाम शामिल हैं।

आम्रपाली दुबे :-

amrapali dubey

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का है जिन्हें अक्सर सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ देखा जाता है। एक साथ लगभग 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं।

amrapali dubey and dinesh lal yadav

whatsapp channel

google news

 

इनकी रील लाइफ की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी खूब देखने को मिलती है। इसी कारण एक बार लोगों ने इन्हें असली में पति पत्नी समझ लिया था। हालांकि आपको बतादें कि निरहुआ पहले से ही शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

निधि झा :-

nidhi jha and yash kumar mishra

इंडस्ट्री में लूलिया के नाम से मशहूर निधि झा इनदिनों यश कुमार मिश्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। हालांकि आपको बता दें कि यश कुमार की शादी एक्ट्रेस अंजना सिंह से पहले ही हो चुकी है और दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन खबरों के अनुसार दोनों का अब तलाक हो चुका है जिसके बाद वह फिलहाल निधि झा के साथ रिलेशन में हैं।

पाखी हेगड़े :-

pakhi hegde and dinesh lal yadav

एक वक्त था जब पाखी हेगड़े और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा जगत की हिट जोड़ियों में गिनी जाती थी। दोनों ने एक साथ इतने फिल्मों में काम किया था की लोग उन्हें असल जिंदगी में कपल समझने लगे थे। वही इनके रिलेशनशिप की खबरें भी खूब चर्चे में थी। मगर बाद में पाखी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों पर भी पूर्णविराम लग गया।

अक्षरा सिंह

akshara singh and pawan singh

अब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते के बारे में कौन नही जानता। एक वक्त था जब इनका प्यार परवान पर था और लोग भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया करते थे। मगर इनके रिश्ते का अंत बहुत बुरा हुआ था जिसके बाद आलम ये है कि दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नही करते हैं। बतादें कि दोनों रिलेशनशिप में तब थे जब एक्टर की पहली पत्नी का निधन हो गया था और अंत उस समय हुआ जब पवन सिंह ने रातों रात ज्योति सिंह संग दूसरी शादी कर ली थी।

मोनालिसा

monalisa and pawan singh

भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ भी पवन सिंह के अफेयर की चर्चा काफी रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण ही पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

काजल राघवानी :-

kajal raghvani and khesari lal yadav

एक्ट्रेस काजल राघवानी और एक्टर खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा जगत की हिट जोड़ियों में से एक है। ना सिर्फ रील लाइफ बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों ने एक दूसरे को डेट किया है। मगर किन्ही कारणों से दोनों के हुए ब्रेकअप के बाद खेसारी ने एक्ट्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद काजल राघवानी ने खेसारी से सवाल किया था कि ‘क्या वो अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर मुझसे शादी करेंगे?’ हालांकि, इस विवाद के बाद से दोनों को साथ में नहीं देखा जाता है। बता दें कि खेसारी लाल शादीशुदा हैं और वो दो बच्चों के पिता भी हैं।

श्वेता तिवारी :-

shweta tiwari and manoj tiwari

एक वक्त था जब मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के अफेयर की चर्चा मीडिया में छाई रहती थी। दोनों ने काफी फिल्मों में साथ काम किया था और बाद में इनकी जोड़ी को बिग बॉस में भी देखा गया था। मगर किसी वजह से दोनों अलग हो गए। बताया जाता है कि श्वेता की वजह से ही मनोज तिवारी की पहली पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया था।

नगमा :-

ravi kishan and nagma

भोजपुरी के बिग बी कहे जाने वाले एक्टर रवि किशन और एक्ट्रेस नगमा के रिश्ते की चर्चा एक वक्त पर मीडिया में खूब छाए हुए थे। शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होने के बाद भी रवि किशन नगमा पर अपना दिल हार बैठे थे। यही नही रवि ने खुद अपने प्यार की बात को कुबूल किया था। उन्होंने बताया था कि वह और नगमा रिलेशन में थे। मगर फिर रवि किशन के बिग बॉस में जाने के बाद उनका नगमा से ब्रेकअप हो गया था।

रानी चटर्जी :-

rani chaterjee and ravi kishan

एक से बढ़कर एक हिट्स दे चुके रवि किशन और रानी चटर्जी के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब रही हैं। यही नही एक बार तो मीडिया के सामने ही रवि किशन ने रानी को किस कर लिया था।

Share on