सगे बाप-बेटे दोनों के साथ रोमांस कर चुकी है ये अभिनेत्रियां, कई बड़ी अभिनेत्री है शामिल

‌हमारे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ये देखा जाता है कि अभिनेताओं के मुकाबले अदाकारों की उम्र को बहुत ज्यादा तवज्जों दिया जाता है। इंडस्ट्री के लोगों का यह मानना है कि अभिनेत्रियां भले ही उम्र में छोटी हो मगर वह अपने से 10, 20 या 30 साल बड़े अभिनेताओं के साथ बखूबी पर्दे पर अपनी जोड़ी बना सकती हैं। वही कुछ अदाकाराओं ने इन बातों को झुठलाते हुए अपने से कम उम्र के हीरोज के साथ पर्दे पर रोमांस किया और इन सब में खास बात यह रही कि एक्ट्रेसेस सगे बाप बेटों की जोड़ी के साथ भी रोमांस कर चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर बाप और बेटे दोनो के साथ काम किया है।

हेमा मालिनी

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी का हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर बाप और बेटे दोनो के ही साथ काम किया हैं। मशहूर अभिनेता और फ़िल्म निर्माता व निर्देशक रहे राज कपूर के साथ हेमा मालिनी ने पर्दे पर रोमांस किया था वही उनके बेटे और बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी हेमा काम कर चुकी हैं। दोनो की जोड़ी नसीब, एक चादर मैली जैसी फिल्मों में देखी जा चुकी हैं।

डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने 70 और 80 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना से शादी रचा ली था। आपको बता दें कि डिंपल ने अपने फिल्मी करियर में मसहूर अभनेता विनोद खन्ना के साथ तो पर्दे पर इश्क़ लड़ाया ही, उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ भी डिंपल ने पर्दे पर रोमांस किया था। दोनो की उस फिल्म का नाम “दिल चाहता है” था।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक धक गर्ल यानी कि माधुरी दीक्षित आज भी अपने अदाओं, खूबसूरती और डांस से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। माधुरी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं और उन्हें लोग आज भी उतना ही पसन्द करते हैं जितना कि पहले। हालांकि माधुरी बेहद लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन लोगों के मन में उनके लिए प्यार बिल्कुल भी कम नही हुआ है। आपको बता दें कि यूं तो माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर बहुत से हीरोज के साथ काम किया है लेकिन अगर बात बाप बेटे की जोड़ी की करें, तो माधुरी विनोद खन्ना के साथ फ़िल्म दयाबेन में नजर आई थी और अक्षय खन्ना के साथ फ़िल्म मोहब्बत में नजर आई थी।

whatsapp channel

google news

 

जया प्रदा

बॉलीवुड में अपने दौर की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक जया प्रदा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। हिंदी सिनेमा के कई यादगार फिल्मों में काम करने वाली ज्या प्रदा ने पर्दे पर मसहूर अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल दोनो के साथ काम किया हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

इस लिस्ट में आखिरी नाम पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का हैं। ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती से लाखों के दिलों पर राज करती हैं। आज भी उनके चाहने वालों में कोई कमी नही आई हैं। अपने अभिनय और अदाओं से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली ऐश्वर्या ने पर्दे पर बॉलीवुड के शहेंशाह अमिताभ बच्चन के साथ साथ बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भी काम किया हैं। आपको बता दें कि सुपरहिट सांग “कजरा रे” में ऐश्वर्या अमिताभ और अभिषेक दोनो के साथ रोमांस करती नजर आई थी और उनकी ये जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद भी आई थी।

Share on