देवियों के किरदार मे ये अभिनेत्रियां बैठी इतनी फिट कि लोग देख जोड़ लेते हैं हाथ

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 अप्रैल 2021, 12:05 अपराह्न

आज हम बात करेंगे नवरात्रि के नौ दिनों के बारे में जिनमे माँ दुर्गा की लोग अराधना करते हैं। वैसे तो शेर पर सवार माँ दुर्गा के सभी रूप निराले हैं. टीवी पर भी इनके हर एक रूप को दिखाया गया हैं जिसे लोग पूरी आस्था के साथ देखते हैं। हमारे टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पर्दे पर देवी का रोल कुछ यूं निभाया की लोगों के दिल में वो छवि बस गई. लोग उन्हें असल में देवी समझने लगे। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब लोग इन एक्ट्रेसेस को रियल लाइफ में देवी समझ उनके सामने हाथ जोड़े खड़े हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने देवियों का रोल निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं।

ग्रेसी सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उस एक्ट्रेस का हैं जिन्होंने साल 2015 में धारावाहिक “संतोषी माँ” में माँ संतोषी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ग्रेसी सिंह की जिन्होंने इस सीरियल में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई। आलम ये हुआ कि लोग उन्हें सच में देवी समझ बैठे थे और जब भी लोग उन्हें सामने देखते अपने हाथ जोड़ लेते थे।

मौनी राय

इस लिस्ट में दूसरा नाम मौनी रॉय का हैं जिन्होंने सीरियल “देवों के देव महादेव” में सती का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इस रोल से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। अपनी सादगी, मासूमियत और खूबसूरती से न सिर्फ उन्होंने दर्शकों का दिल जीता बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई।

सोनारिका भदौरिया

इस लिस्ट में अगला नाम सोनारिका भदौरिया का हैं जिन्होंने टीवी के चर्चित शो “देवो के देव महादेव” में पार्वती का किरदार निभाया था। उनका यह रूप लोगों को इतना पसंद आया कि लोग उन्हें सच में माँ पार्वती समझने लगे थे और इस धारावाहिक के जरिये सोनारिका को हर घर में पहचान मिल गई।

पूजा शर्मा

आपको स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली सीरियल महाभारत तो याद ही होगी जिसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस सीरियल के हर एक कलाकार की जितनी तारीफ की जाए वो कम हैं। वही अगर बात करें अगर इस धारावाहिक में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली शख्स की तो एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने इस रोल को निभाकर हर तरफ से तारीफे बटोरी थी। इतना ही नहीं फिर इन्होंने माँ काली बनकर दर्शकों के मन में अपनी खास जगह बनाई और उनका दिल जीत लिया। साल 2017 में कलर्स चैनल पर आई सीरियल “महाकाली-अंत ही आरम्भ हैं” में पूजा शर्मा ने सती, पार्वती और महाकाली का रोल निभाया था।

प्रियंका सिंह

“संकट मोचन महाबली हनुमान” सीरियल तो आप सबको याद ही होगी। इस सीरियल में माँ दुर्गा के विभिन्न अवतारों का किरदार एक्ट्रेस प्रियंका सिंह ने निभाया और लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। दर्शकों ने उनके इस रोल को खूब पसंद भी किया था।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।