इन 8 हेरोइनों ने सलमान के साथ फिल्म करने से कर दिया था मना, एक बोलीं- उनके फिल्मों में एक्ट्रेस…

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 मई 2021, 3:41 अपराह्न

बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान अपने आप में एक ब्रांड बन चुके हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नही है। वह जिस भी फ़िल्म में नजर आते हैं वो फ़िल्म पर्दे पर ब्लॉकबस्टर बन जाती है। यूं तो सलमान को फ़िल्म इंडस्ट्री में 31 साल हो चुके हैं और उन्होंने अपने इस लंबे करिअर में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ काम किया हैं। जहां एक तरफ सलमान खान के साथ आज हर कोई काम करना चाहता हैं तो वही दूसरी ओर आपको बता दें की बॉलीवुड में ऐसी भी कई हीरोइन हैं जिन्होंने सलमान के साथ काम करने से मना कर दिया था। तो चलिए आज हम आपको उन्ही अदाकाराओं के बारे में बताते हैं।

दीपिका पादुकोण

आज के समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बड़ा नाम है। फ़िल्म इंडस्ट्री में दीपिका आज सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। यूं तो दीपिका ने बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया हैं जिनमे शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे नाम शामिल हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की दीपिका ने सलमान खान के साथ एक नही बल्कि पांच पांच फिल्मों का आफर ठुकराया हैं। खबरों के मुताबिक, आपको बता दें कि एक बार सलमान खान ने दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह का मजाक उड़ाया था जिसके कारण दीपिका ने सलमान के साथ पर्दे पर स्क्रीन साझा ना करने का फैसला ले लिया।

सोनाली बेंद्रे

एक समय था जब 90 के दशक में बॉलीवुड में खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बहुत सक्रिय थी। सोनाली की गिनती फ़िल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में थी और उन्होंने अपनी मासूमियत से सबका दिल भी जीत लिया था। यूं तो सलमान और सोनाली की जोड़ी बड़े पर्दे पर बेहद फेमस थी लेकिन साल 2000 के बाद सोनाली ने सलमान के साथ काम करने से साफ तौर पर मना कर दिया था। सोनाली ने यह फैसला फ़िल्म “हम साथ साथ हैं” के दौरान हुए काला हिरण मामले के वक़्त लिया था। सलमान खान को इस मामले में मुख्य आरोपी माना गया था जिसके बाद सोनाली ने सलमान से दूरी बना ली थी और उनके साथ फिर कभी भी स्क्रीन साझा नही किया।

अमीषा पटेल

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की चर्चित हीरोइन अमीषा पटेल का हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। यूं तो अमीषा और सलमान एक साथ फ़िल्म “ये है जलवा” में नजर आए थे लेकिन उनकी यह फ़िल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई जिसके बाद अमीषा ने सलमान के साथ काम ना करने का फैसला ले लिया।

ट्विंकल खन्ना

यूं तो बॉलीवुड के मश हूर अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में चंद फिल्मों में ही काम किया हैं। साल 1995 में फ़िल्म “बरसात” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में कई एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन उन्होंने सलमान के साथ आफर हुई बहुत सी फिल्मों को साफ तौर से मना कर दिया था।

उर्मिला मातोंडकर

इस लिस्ट में अगला नाम उर्मिला मातोंडकर का हैं जिन्होंने भले ही सलमान खान के साथ फ़िल्म “जानम समझा करो” में काम किया था लेकिन इस फ़िल्म के बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर कभी नजर नही आई। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी यह फ़िल्म बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई थी जिसके बाद उर्मिला ने सलमान के साथ काम करने से मना कर दिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

अब ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी तो हर कोई जानता है। एक समय था जब सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी खूब हिट थी। लोगों को उनकी यह जोड़ी पहली बार संजय लीला भंसाली की फ़िल्म “हम दिल दे चुके सनम” में नजर आई थी। खबरों की माने तो इस फ़िल्म के बाद से ही दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। मगर उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नही पाया और एक समय आया जब दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए थे। इस दुश्मनी का नतीजा यह रहा कि ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ कभी कोई भी फ़िल्म ना करने का फैसला ले लिया।

दीपशिखा

इस लिस्ट में अगला नाम दीपशिखा का हैं जिन्होंने बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शामिल फ़िल्म करण अर्जुन में काम करने से साफ तौर पर मना कर दिया था। इस फ़िल्म में दीपशिखा को सलमान खान के अपोजिट साइन किया गया था मगर उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था। जिसके बाद इस किरदार के लिए ममता कुलकरनी को फाइनल किया गया था।

कंगना रनौत

इस लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत का हैं। कंगना आज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना नाम अपने खुद के टैलेंट पर बनाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने बातों को बड़े बेबाकी से सबसे सामने रखने वाली कंगना ने भाईजान के साथ काम करने से साफ तौर पर सबसे सामने इनकार कर दिया था। उन्होंने साफ शब्दों में यह कह दिया था कि वह सलमान के साथ कभी भी काम नही करना चाहती क्योंकि सलमान की फिल्मों में कभी भी एक्ट्रेस को क्रेडिट नही दिया जाता।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।