एक्टिंग को अलविदा कह खेती करते हैं ये 6 फ़िल्मी सितारे, सुशांत ने भी देखा था सपना जो रह गया अधुरा

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 31 अगस्त 2021, 9:48 पूर्वाह्न

बॉलीवुड और टीवी जगत में कई ऐसे सितारे हुए जो अपने फ़िल्मी कैरियर मे काफी सफल रहे और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज किया। लेकिन कई ऐसे सितारे भी हुए जिन्होंने अपने कैरियर के शिखर पर जाकर एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया, और उन्होंने एक्टिंग छोड़कर खेती बाड़ी में अपना मन लगाया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारो के बारे मे बताने वाले हैं।

आशीष शर्मा

आशीष शर्मा

टीवी शो सिया के राम फेम आशीष शर्मा अब एक्टिंग को छोड़कर ग्लैमर की दुनिया से दूर राजस्थान में स्थित अपने गांव के अपने खेत मे खेती बाड़ी का काम कर रहे हैं। उन्होने कुछ ही दिनों पूर्व इंस्टाग्राम पर खेतों में किसानी करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए अपने रुझान् की ओर इशारा किया और बताया कि अब वह प्रकृति के सन्निध्य मे समय व्यतीत करना चाहते हैं, इसलिए एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह कर अपने गांव में रह रहे हैं। खेती करते हुए भी वे बराबर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस जुड़े हुए हैं और अपने फार्मिंग की झलक बराबर साझा करते रहते हैं।

अनस रशीद

अनस रशीद

टीवी के पॉपुलर सीरियल दीया और बाती हम के लीड एक्टर अनस रशीद भी लंबे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं और वह खेती बाड़ी का काम कर रहे हैं| अनस इन दिनों मुंबई की बजाय अपने घर पंजाब के मलेरकोटला में रह रहे हैं। वहां वह अपने माता पिता के साथ रहते हैं और खेती का काम करते हैं । अनस रशीद भी अकसर ही अपने फार्मिंग की तस्वीर और वीडियो फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं|

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड के सफल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन अभी भी वे सबकी यादों मे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद उनके पिता केके सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया था कि सुशांत काफी ज्यादा तनावग्रस्त होने के बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू करने पर विचार कर रहे थे। सुशांत का पूरे देश में करीब एक लाख पेड़ लगाने का सपना था और वह वैज्ञानिकों की तरह कुछ नए अविष्कार भी करना चाहते थे। लेकिन अफ़सोस इन सबके पहले ही वे दुनिया को अलविदा कह गए।

राजेश कुमार

राजेश कुमार

बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राजेश कुमार ने भी एक्टिंग से दूर होने के बाद इन दिनों अपने दोस्त और अभिनेता क्रांति प्रकाश झा के साथ खेतीबाड़ी के काम मे संलग्न हैं।

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र

70 के दशक के सुपरहिट अभिनेता धर्मेंद्र भी एक्टिंग को छोड़ने के बाद अपने फार्महाउस पर खेती बाड़ी का काम सम्भालते हैं, वे अक्सर ही अपने फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं|

जूही चावला

जूही चावला

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जूही चावला लंबे वक्त से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं और इन दिनों वे अपने फार्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती के काम में व्यस्त हैं, वह अपने फार्महाउस की तस्वीरें अकसर ही अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं|

राखी

राखी

70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री काफी समय सी अभिनय से दूर हैं। इन दिनों मुंबई से दूर अपने फार्महाउस में खेती बाड़ी का काम करती हैं और साथ ही गांव के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा भी देती हैं|

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।