मेकअप आर्टिस्ट के साथ जाह्नवी कपूर का हुआ जमकर झगड़ा, अभिनेत्री का ऐसा अवतार नहीं देखें होंगे आप !

बोनी कपूर और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे उनका फिल्मी कैरियर हो या सोशल मीडिया लाइफ दोनों में ही जाह्नवी कपूर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर की कोई फ़ोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है और जाह्नवी कपूर भी अक्सर अपने फैंस को इंगेज रखने के लिए आये दिन अपने सोशल मीडिया पर फ़ोटो और वीडियो डालती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे वो अपनी मेकअप आर्टिस्ट से फाइट करती दिख रही हैं और गैरतलब है कि इस वीडियो पर उनके भाई अर्जुन कपूर का भी रिएक्शन आया है।

बिग बॉस 5 की उतारी नकल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी मेकअप आर्टिस्ट के साथ वर्बल फाइट करती दिख रही है। वीडियो में दोनों जमकर बहस कर रही हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि उनकी फाइट असली थी तो ऐसा नहीं है। दरअसल, यह एक फेक वर्बल फाइट है , जिसपर जाह्नवी कपूर और उनकी मेकअप आर्टिस्ट दोनों लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर इस वीडियो में बिग बॉस 5 की कंटेस्टंट पूजा मिश्रा और सोनाली नागरानी की नकल उतार रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

भाई अर्जुन कपूर ने कह दी यह बात

अर्जुन कपूर

इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आरहे हैं। इस वीडियो पर जाह्नवी कपूर के फैंस खूब फनी रिएक्शन दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार यह वीडियो देखा जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा था “आपको क्या लगता है कि मुझे मदद की जरूरत है।” इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने भी रियेक्ट किया है। अर्जुन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है  ‘हां’ और इसके साथ-साथ साइलेंट इमोजी भी डाली है।

whatsapp channel

google news

 

दोस्ताना 2 में आएंगी नजर

दोस्ताना 2

बात करें जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो जाह्नवी ने अपनी अगली फिल्म ‘मिली’ कि शूटिंग पूरी कर चुकी है। खास बात यह है कि जाह्नवी पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ में नजर आने वाली हैं।

Share on