इन 7 भोजपुरी सुपरस्टार्स की वाइफ दिखती है बला की खूबसूरत, कुछ ने तो की है हिरोइन से शादी

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा दर्शक भोजपुरी फिल्मों को भी बहुत पसंद करते हैं। पहले इस इंडस्ट्री की फिल्में केवल यूपी-बिहार में देखी जाती थीं, लेकिन अब लोग इसे पूरे देश में देखना पसंद करते हैं। खासकर भोजपुरी फिल्मों के गाने बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। लेकिन आज हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं की पत्नियों के बारे में बात करेंगे तो चलिए बिना देर किए हुए भोजपुरी फिल्म के अभिनेताओं की पत्नियों से मिल लेते हैं।

रवि किशन

रवि किशन का जन्म 27 जुलाई 1969 को जौनपुर यूपी के एक छोटे से गांव बिश्नोई में हुआ था। रवि किशन ने बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ तीनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। रवि किशन फिलहाल भाजपा से भाजपा के सांसद हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रीति है दोनों के आज 4 बच्चे हैं इशिता, सक्षम, रेवा और तनिष्क।

यश कुमार मिश्रा

यश कुमार मिश्रा का जन्म साल 1985 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। यश कुमार की पत्नी का नाम अंजना सिंह है। अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री है। इन दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। इनका एक बेटी है जिसका नाम इन्होंने अदिति रखा है।

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा है। साल 2006 के दौरान इन्होंने चंदा देवी से शादी की थी।आज इन दोनों के दो बच्चे हैं। जिनका नाम इन्होंने कीर्ति और ऋषभ रखा है।

whatsapp channel

google news

 

विक्रांत सिंह राजपूत

विक्रांत सिंह राजपूत भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम नहीं है लेकिन उनकी पत्नी मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। विक्रांत और मोनालिसा शादी करने से पहले एक साथ 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत एक दूसरे से पहली बार फिल्म ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिले थे।

पवन सिंह

पवन सिंह की शादी काफी विवादों में भी रही है। साल 2014 में पवन सिंह ने नेहा कुमारी सिंह से शादी रचाई थी पर उनकी पत्नी ने शादी के एक साल बाद ही इस दुनिया से चल बसी । साल 2018 में पवन सिंह ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से शादी रचाई।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं उन्होंने साल 1999 के दौरान रानी तिवारी से शादी किया था। हालांकि कुछ निजी कारणों की वजह से इन दोनों का तलाक हो गया। पहली पत्नी से उनकी एक बेटी है जो मुंबई में रहती है। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी।

निरहुआ

निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2008 में निरहुआ रिक्शावाला से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। वहीं अगर इनकी निजी लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है।

Share on