सिंपल दिखने वाली ‘तारक मेहता’ की अभिनेत्रियां असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं, देखे रियल फोटो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 02 अप्रैल 2021, 4:31 अपराह्न

बड़े पर्दे की तरह छोटे पर्दे पर भी कई ऐसी अदाकारा है जिनकी सुंदरता किसी हीरोइन से कम नही हैं। भले ही वो धारावाहिकों में टिपिकल लड़कियों का किरदार निभाती हो लेकिन असल जिंदगी में उनके ग्लैमरस अंदाज़ का हर कोई दीवाना है। आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में जिन्होंने सीरियल में निभाये गए अपने किरदार से दर्शकों का खूब प्यार कमाया है लेकिन उनके असल जिंदगी के बारे में बेहद कम ही लोग जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं टीवी के बेहद चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन, अंजली, माधवी, कोमल, रोशन और बबिता जी की। तो चलिए जानते है कि पर्दे पर इन किरदारों को निभा रहीं अभिनेत्रियां असल जिंदगी में कैसी हैं

दिशा वकानी


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दयाबेन यानी कि दिशा वकानी का हैं जिन्होंने अपने मजाकिया अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। भले ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के कारण साल 2017 में शो से ब्रेक ले लिया हो लेकिन आज भी उनके फैन्स उनको याद करते है। हालांकि आये दिन दिशा की शो में वापसी की खबरें आती रहती है पर अभी तक ऐसा हुआ नही है नाही दिशा ने अपनी ओर से कुछ साफ साफ कहा है की वो वापस शो में नजर आएंगी या नही। आपको बतादें की इस शो में भले ही दिशा ने एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया है लेकिन वो असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं।

मुनमुन दत्ता


इस लिस्ट में अगला नाम बबिता जी यानी कि मुनमुन दत्ता का हैं। जिस तरह शो में बबिता जी के जेठालाल दीवाने है ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी मुनमुन दत्ता उतनी ही खूबसूरत और अपने अनोखे अंदाज से सबको दीवाना बना देती हैं। शो में एक मॉडल लड़की का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में उससे भी कई ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न हैं

अंबिका रंजनकर 


इस शो में आपको हाथी भाई और उनकी बीवी कोमल हाथी तो याद ही होंगे। तो आपको बतादें कि शो में कोमल हाथी का किरदार निभा रही अंबिका रंजनकर अपनी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत ह

सुनैना फौजदार


इस लिस्ट में अगला नाम तारक मेहता की पत्नी यानी कि अंजली मेहता का है जिनका असली नाम सुनैना फौजदार हैं। शो में आपने हमेशा अंजली यानी कि सुनैना को सलवार सूट और साड़ियों में देखा होगा लेकिन अपनी असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं और आये दिन वो अपनी नई नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

सोनालिका जोशी


अब माधवी भिड़े को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कौन नही जानता होगा। अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली माधवी भिड़े जिनका असली नाम सोनालिका जोशी है, रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं।

जेनिफर मिस्त्री


इस लिस्ट में आखिरी नाम जेनिफर मिस्त्री का जिन्हें आप मिसेज सोढ़ी यानी रोशन के नाम से जानते होंगे। शो में जेनिफर जितनी शांत और सोबर दिखती हैं, असल जिंदगी में वह उतनी ही ग्लैमरस और बोल्ड है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।