बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिनकी जोड़ियां बनी और बिगड़ी और इन्ही में से एक थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी। एक समय पर दोनो की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों की लिस्ट में शुमार थी मगर समय बितने के साथ दोनो का रिश्ता भी खत्म हो गया। दोनो सितारों की लव स्टोरी एक वक्त पर बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुर्खियों में रहती थी। आये दिन इनके किस्से लोगों के सामने आते ही रहते हैं।
वैसे अगर बात करें रिश्ते की शुरुवात की तो ऐश्वर्या और सलमान के बीच नजदीकियां उस वक़्त बढ़ी जब उन्होंने साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था। खबरों की माने तो इस फ़िल्म के दौरान ही दोनो एक दूसरे के पास आ गए थे और दोनो का प्यार परवान चढ़ गया था।

कहा जाता हैं कि इसी दौरान इनके रिश्ते में वायलेंस की एंट्री हुई और आलम यह था कि एक रात सलमान खान रात के 3 बजे ऐश्वर्या के घर जाकर जोर जोर से दरवाजा पीटने लग गए थे। सलमान के गुस्से के बारे में हर कोई जानता ही हैं और उस वक़्त सलमान इतने गुस्से में थे कि दरवाजा पीटने के कारण उनके हाथों से खूब तक बहने लगा था। आइए आपको ये किस्सा डिटेल्स में बताते हैं।

सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की जानकारी जब ऐश के घर वालों को हुई तब वो उनसे बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे। लेकिन वो कहते हैं ना कि जब इंसान प्यार में हो तो उस वक़्त उसे ना कुछ दिखाई देता है ना ही कुछ सुनाई देता हैं और यही हुआ ऐश के साथ भी। सलमान के प्यार में पागल ऐश ने अपने माँ पापा की नाराजगी के बाद घर छोड़ दिया और लोखंडवाला के एक फ्लैट में जाकर रहने लगी थी।

दोनो की जोड़ी उस वक़्त इतनी पॉपुलर थी कि हर जगह चाहे वो कोई अवार्ड फंक्शन हो या कोई भी इवेंट्स, दोनो हमेशा साथ में ही नजर आते थे। हिट जोड़ियों में से शामिल दोनो की जोड़ी को देखकर उस वक़्त यही लगता था कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने सब कुछ खत्म कर दिया।
ये थी बड़ी वजह

खबरों की माने तो उस वक़्त सलमान ऐश को लेकर काफी पोससेसिव थे और उन्हें खुद से अलग नही होने देना चाहते थे। कहा जाता हैं कि जिस वक्त सलमान ऐश के बॉयफ्रेंड थे उस वक़्त ऐश्वर्या और शाहरुख खान की फिल्में बड़े पर्दे पर खूब हिट हो रही थी। दोनो की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे और इसी वजह से सलमान काफी परेशान रहने लगे। वह ऐश से शादी का वादा चाहते थे जिसके लिए तकरीबन रात के 3 बजे ऐश के घर पहुंच कर सलमान जोर जोर से दरवाजा पीटने लगे।

सलमान उस वक़्त इतने गुस्से में थी कि उन्हें पता ही नही चला कि कब उनके हाथ से खून बहने लगा। उन्होंने ऐश को सुसाइड की धमकी तक दे डाली थी और कहा था कि अगर वह उनसे शादी नही करती हैं तो सलमान आत्महत्या कर लेंगे। इस वाक्य के बाद ऐश काफी डर गई थीं और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनो के बीच सब कुछ इतना गन्दा रहा कि आज तक अपने ब्रेकअप के बाद दोनों ने एकदूसरे से कभी बात नही की।


















