बगल के अंकल और ट्यूशन टीचर ने किया था ऐसा काम कि मर्दों से नफरत करने लगी थीं ‘बबीताजी’!

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 जून 2021, 6:23 अपराह्न

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता अय्यर यानी मुनमुन दत्ता उनका किरदार ही कुछ ऐसा है इसके जरिए इन्होंने घर-घर में पहचान बनाई है। हाल ही में मुनमुन दत्ता जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने के कारण विवादों में घिर गए थे। यह पहला मौका नहीं है जब मुनमुन दत्ता इस तरह के विवादों में घिरी है। इससे पहले भी अपने अफेयर के कारण उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा है। मामला तो पुलिस स्टेशन तक भी पहुंचा था।

कौन है मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता को बंगाली ब्यूटी कहां जाता है। इनका जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत “हम सब बाराती” से किया था। यह जी टीवी पर आने वाला धारावाहिक शो था। छोटे पर्दे के अलावा मुनमुन दत्ता बड़े पर्दों पर भी नजर आ चुकी है। मुनमुन दत्ता हॉलीडे और मुंबई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में नजर आई थी। हालांकि उन्हें पहचान तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से ही मिला है।

मुनमुन दत्ता का नाम बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली से भी जुड़ चुका है . मुनमुन दत्ता और अरमान कोहली एक साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे हालांकि मारपीट की वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया कहा जाता है कि इन दोनों के ब्रेकअप का कारण अरमान कोहली का गुस्सैल स्वभाव था।

कहां जाता है मुनमुन दत्ता पर अरमान कोहली ने हाथ भी उठाया था। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की तो मामला कोर्ट तक पहुंचा हालांकि अरमान कोहली ने अपने गलत बर्ताव के लिए जुर्माना भी भरा।

पड़ोस वाले अंकल ने किया ऐसा

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती है आए दिन वो लोगों से कई बातें शेयर करती है। इसी बीच उन्होंने एक बात का जिक्र किया उन्होंने कहा कि हर महिला को कभी ना कभी यौन हिंसा का सामना करना पड़ता है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। मुनमुन दत्ता ने बताया कि मेरे पड़ोस में एक अंकल रहते थे मैं उस से बहुत डरती थी क्योंकि उनकी नियत खराब थी। उन्हें जब भी मौका मिलता वो मुझे आकर जकड़ लेते और धमकी देते कि मैं यह बात किसी को ना बताऊँ।

ट्यूशन टीचर ने तो….

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता मर्दों से बहुत नफरत करती है दरअसल इसके पीछे की वजह बहुत डरावनी है। मुनमुन दत्ता ने बताया जब वह 13 साल की थी तो उनके ट्यूशन टीचर ने उनके अंडरपैंट्स में अपना हाथ डाला था। मुनमुन दत्ता को यह बात समझ नहीं आई कि इस बात को अपने माता-पिता को कैसे बताएं। इस हादसे से मुनमुन दत्ता को बाहर आने में कई साल लग गए।

साल 2008 के दौरान मुनमुन दत्ता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को ज्वाइन किया। इसमें उन्हें अय्यर की पत्नी बबीता अय्यर का किरदार मिला। इसके जरिए उन्होंने देश भर में अपनी पहचान बनाई।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।