खली ने सरेआम शाहरुख को लिया था ऐसे दबोच, सलमान से लेकर ये सितारें लगते हैं सामने बच्चे, देखें Photos

The Great Khali: ‘द ग्रेट खली’ भारत के सबसे मशहूर रेसलर में से एक है। खली का नाम सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। 7 फुट 3 इंच के खाली दुनिया के सबसे लंबे रेसलर माने जाते हैं। खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। द ग्रेट खली बिग बॉस के घर में भी नजर आ चुके हैं। ऐसे में आइए हम आपको खली के बॉलीवुड इंडस्ट्री संग रिलेशन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही वह किस्सा भी सुनाते हैं जब उन्होंने शाहरुख खान को अपने दाएं हाथ से दबोच लिया था।

The Great Khali

जब शाहरुख ने खली को दबोच लिया

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान द ग्रेट खली का बहुत बड़ा फैन है। ऐसे में शाहरुख खान ने खुद एक बार खाली को अपने घर मन्नत में इनवाइट किया था। खली भी शाहरुख के इनविटेशन पर उनकी फैमिली से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान खाली ने शाहरुख के साथ पोज देते हुए कई तस्वीरें खिंचवाई थी। इनमें से एक तस्वीर में खली ने शाहरुख खान को अपने दाएं हाथ के बगल में दबोच लिया था। बता दे यह वाक्य 2014 का है।

The Great Khali

whatsapp channel

google news

 

खली के कंधे तक आते हैं सलमान खान

बता दे खाली बिग बॉस के सीजन 4 में नजर आ चुके हैं। इस दौरान खली शो में टॉप-5 के लिस्ट में भी शामिल हुए थे। हालांकि इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी रही थी। बता दें इस सीजन में बतौर वाइल्डकाट कंटेस्टेंट खली ने एंट्री ली थी और 13 हफ्ते शो में गुजारने के बाद वह फाइनलिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह बना पाए थे। इस दौरान खली ने हर हफ्ते 50 लाख रुपए की फीस ली थी। वहीं जब शो की कई वीडियो-तस्वीरें सामने आई, तो सभी में सलमान खान सर समेत खली के कंधे से भी नीचे नजर आए।

The Great Khali

खली के परिवार में कौन-कौन है?

बता दे खाली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। खली का जन्म 27 अगस्त 1972 को अरुणाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के एक छोटे से गांव में हुआ था। खली के कुल 7 भाई-बहन है। खाली के पिता पेशे से किसान है। खली का नाम सबसे पहली बार तब सुर्खियों में आया जब वह पहली बार साल 1994 में बनारस के कंपटीशन में नजर आए। इस दौरान खली की उम्र 21-22 साल की थी।

The Great Khali

खली ने आपने रेसलिंग करियर में कई बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटाई है। साल 2006 में खली ने रेसलिंग की दुनिया के किंग कहे जाने वाले द अंडरटेकर को हरा दिया था। इस कामयाबी के बाद खली का नाम रेसलिंग की दुनिया में हर किसी की जुबान पर चढ़ गया था।

The Great Khali

एक दिन में 60-70 अंडे खाते है खली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खली अपने 7 फुट 3 इंच के शरीर को मेंटेन रखने के लिए हर दिन 60 से 70 अंडे, 2 किलो चिकन और 5 लीटर तक दूध पीते हैं। इसके अलावा वह अपनी फिजिक मेंटेनेंस के लिए कई घंटों तक एक्साइज भी करते हैं।

Share on