Khali Diet Plan: 7 फुट के द ग्रेट खली को देखने के बाद सबसे पहले दिमाग में उनके खाने-पीने को लेकर ही सवाल उठता है। हर कोई उनकी लंबाई और शरीर की चौड़ाई देखकर यह सोचने को मजबूर हो जाता है कि आखिर वे अपने डेली रूटीन में क्या खाते होंगे? कौन सी एक्सरसाइज करते होंगे? कैसे वह अपने इतनी भारी-भरकम शरीर को संभालते हैं? अगर आपके मन में भी खली को देखने के बाद कुछ इसी तरह के सवाल उठते हैं, तो आइए हम आपकी इस जिज्ञासा को शांत करते हैं और बताते हैं कि द ग्रेट खली का डेली रूटीन चार्ट क्या है…वह हर दिन खाने में क्या कुछ लेते हैं?
2 किलो चिकन के साथ 70 अंडे खाते हैं खली
द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। वह दुनिया के सबसे लंबे रेसलर है। 7 फुट के खली को रेसलिंग के अलावा उनकी एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। 7 फुट के खली को देखकर हर कोई उनके आकार और उनके फिजिक्स से हैरान हो जाता है। ऐसे में खली अपने शरीर का ध्यान रखने के लिए काफी अच्छा डेली डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं, जिसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था और बताया था कि वह अपने डेली रूटीन में 2 किलो चिकन के साथ साथ 70 अंडे खाते हैं।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक छोटे से शहर में कुश्ती रिंग से खली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। द ग्रेट खली नाम उन्हें उनकी रेसलिंग की काफी लंबी जर्नी के बाद मिला है। बता दे खली की असली लंबाई 7 फुट 2 इंच की है और उनका वजन 140 किलोग्राम का है। ऐसे में अपने इस भारी-भरकम शरीर के डेली रूटीन को मेंटेन करने के लिए खली को काफी हैवी डाइट लेनी पड़ती है।
क्या है द ग्रेट खली का डाइट प्लान?
एक इंटरव्यू के दौरान खुद खली ने बताया था कि वह अपनी डाइट में अंडे, चिकन, चावल-दाल, कार्ब्स, फैट, प्रोटीन और फाइबर यह सभी चीजें लेते हैं। खली ने इस दौरान बताया कि अंडे हेल्दी होते हैं, इसलिए वह अपनी डाइट में अंडों को जरूर शामिल करते हैं। उनकी डाइट में 1 दिन में 60 से 70 अंडे शामिल होते हैं। अंडों में वह खास तौर पर उसका सफेद हिस्सा ही खाते हैं।
खली ने इस दौरान यह भी बताया था कि वह अपने हर मील में कम से कम 15 से 20 अंडे जरूर लेते हैं। ऐसे में सुबह से लेकर रात तक के उनके खाने में कुल मिलाकर 60 से 70 अंडे शामिल होते हैं। खली सिर्फ घर का बना खाना ही खाना पसंद करते हैं। उन्हें लंच में दाल-चावल, रोटी-सब्जी के अलावा सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना बेहद पसंद है।
सुबह के ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं खली?
खली ने अपने ब्रेकफास्ट प्लान की जानकारी देते हुए बताया था कि वह सुबह के ब्रेकफास्ट में दूध, अंडे, फल, मूसली और जूस लेना पसंद करते हैं। वह पूरे दिन में करीबन 2 लीटर तक दूध पीते हैं। रात के खाने के बाद भी वह अपने दिन के लंच प्लान को ही रिपीट करते हैं।
कौन सा वर्कआउट करते हैं द ग्रेट खली
बात द ग्रेट खली के वर्कआउट की करें तो बता दें कि वह काफी हैवी वर्कआउट करना ही पसंद करते हैं, ताकि उनकी मसल्स मास बना रहे। 50 साल की उम्र में भी वह काफी हैवी वेट की एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। बता दे खली अपने डेली रूटीन में 2 से 3 घंटे एक्सरसाइज में बिताते हैं। इस दौरान वह चेस्ट, बैक, बायसेप्स, शोल्डर, लेट्स हर तरह की मसल्स एक्सरसाइज करते हैं।
- Panchayat Sachiv Kaise Bane: बनना चाहते हैं पंचायत सचिव, तो जाने कैसे मिलती है यह नौकरी और क्या होती है सैलरी? - May 20, 2024
- हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का लुक लुट लेगा दिल, जाने कब होगी भारत में लॉन्च? खत्म कर देगा सब का बाजार ! - February 11, 2024
- Akshara Singh के इस हरकत पर आग- बबूला हुए उनके पिता, देखते ही कर दी सरेआम पिटाई; देखें Video - February 11, 2024