बॉलीवुड में अभिनेत्री होने के लिए खूबसूरत होना जरूरी है, इसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां कई तरह का प्लास्टिक सर्जरी करवाती है। कई एक्ट्रेस को ऐसा करने से काफी फायदा भी मिला है तो बहुतों को इसके चलते करियर में नुकसान झेलने के साथ ट्रोल का भी सामना करना पड़ा है। आज हम ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों के बाद बारे में बात करेंगे जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई। कुछ का शक्ल प्लास्टिक सर्जरी के बाद अच्छा दिखने लगा तो कुछ का नक्शा ही बिगड़ गया।
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेत्री और सफल बिजनेस वूमेन शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में ना के बराबर ही नजर आती हैं। लेकिन लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने दो बार अपने नाक की सर्जरी करवाई है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
कैटरीना कैफ

काफी खूबसूरत दिखने वाली कैटरीना कैफ भी इस मामले में पीछे नहीं हैं उन्होंने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है आपको बता दे की कैटरीना कैफ ने लिप फिलर्स और नोज जॉब कराया था।
कंगना रनौत

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी प्लास्टिक सर्जरी से दूर नहीं रह पायी। उन्होंने सुंदर दिखने के लिए पहले लिप सर्जरी करवाई इसके बाद उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट्स भी करवाया। मीडिया में तो यह भी खबरें चली है कि कंगना रनौत ने पलकों की भी सर्जरी कराई है।
आयशा टाकिया

आयशा टाकिया ने फिल्म टार्जन द वंडर कार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाया। आयशा टाकिया ने जब अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई तो लोगों ने इस बात का नोटिस किया लेकिन फेस सर्जरी करवाने के बाद उनका शक्ल बिगड़ गया और धीरे-धीरे वह बड़े पर्दे से दूर होते चली गई।
नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी को अमेरिकास टॉप मॉडल में देखा जा चुका है। उस वक्त नरगिस बिल्कुल अलग नजर आती थी हालांकि बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपने नाक और लिप्स की सर्जरी करवाई।
श्रुति हसन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रुति हसन ने भी अपने नाक और होंठ की सर्जरी करवाई है इसके बाद वह काफी खूबसूरत दिखने लगी।
ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और चमकती आंखों के लिए भी जानी जाती हैं। कहा जाता है बॉलीवुड में हिस्सा बनने के लिए इन्होंने ब्यूटी सर्जरी का सहारा लिया था ताकि सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे. एक चैट शो के दौरान इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक तक कह दिया था। ऐश्वर्या राय ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।
प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम आता है प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड भी रह चुका है। लेकिन बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को ग्लैमरस दिखना होता है इसके लिए उन्होंने अपनी नाक और लिप्स की सर्जरी करवाई। अपने नाक की सर्जरी के बाद प्रियंका को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दरअसल नाक की सर्जरी के बाद उनके नाक में नेजल कैविटी क्लिप मिला था। जिसे हटवाने के लिए प्रियंका चोपड़ा डॉक्टरों के पास गई। लेकिन डॉक्टरों से बहुत बड़ी गलती हो गई उससे नाक की ब्राइङ हट गई जिसकी वजह से उनकी नाक का ब्रिज डैमेज हो गया. जब पट्टी खुली तो प्रियंका चोपड़ा खुद को देखकर हैरान रह गई क्योंकि उनका चेहरा बदल चुका था। इसे सुधारने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कई सर्जरी करवाई।
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी है। हाल ही में अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर अनुष्का जब पहुंची तो उन्हें हंसने में बहुत दिक्कत हो रही थी। इसके कारण उन्हें ट्रॉल का सामना करना पड़ा। उनके होंठ के आकार की वजह से लोग उन्हें डोनाल्ड डक बुलाने लगे थे। अनुष्का शर्मा ने लिप सर्जरी कराई थी।
वानी कपूर

वानी कपूर कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी है। वाणी को शुद्ध देसी रोमांस, बेफिक्रे जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है उनका नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि वाणी कपूर ने अपने होठों की सर्जरी करवाई थी हालांकि इस बात को उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।