‘कबीर सिंह’ की एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ सड़कों कर लड़कों ने किया ऐसा, अभिनेत्री को आया पैनिक अटैक

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 30 नवम्बर 2021, 7:07 अपराह्न

शाहिद कपूर स्टारर फ़िल्म ‘कबीर सिंह’ में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ हाल ही में मुंबई की सड़क पर कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण वह सदमे में हैं और अपने साथ हुई उस भयानक घटना को भूल नही पा रही हैं। जी हां, इस बात का खुलासा खुद निकिता दत्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है और बताया है कि उन्हें पैनिक अटैक दिया गया है। आपको बता दें कि इस पोस्ट के शेयर करने के बाद निकिता के फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही हैं।

सोशल मीडिया पर बताई पूरी घटना :-

Nikita dutta

उस घटना के बारे में जिक्र करते हुए निकिता दत्ता ने बताया कि एक दिन वह वॉक पर जा रही थीं कि तभी 2 आदमी बाइक पर आए और उनका फोन छीन कर चले गए। एक्ट्रेस इस हादसे से काफी परेशान हैं और उन्होंने इस पूरे हादसे के बारे में पोस्ट कर बताया है।

वॉक के दौरान हुआ था हादसा :-

Nikita dutta

निकिता ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी के साथ एक बात शेयर करना चाहती हूं। गुजरा हुआ दिन मुझे काफी परेशान करने वाला रहा और ये 24 घंटे मैं सिर्फ उसी घटना के बारे में सोच रही हूं। शाम को 7.45 बजे मैं बांद्रा की 14वीं सड़क पर वॉक कर रही थी। तभी 2 आदमी मेरे पीछे से बाइक पर आए। उन्होंने मेरे सिर पर टैप किया। जिससे मेरा ध्यान ही हट गया और फिर उन्होंने तेजी से मेरे हाथ से फोन छीन लिया। जब तक मैं कुछ रिएक्ट कर पाती वो वहां से चले गए।’

बाइक सवारों ने छीना मोबाइल फ़ोन :-

Nikita dutta

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘3-4 सेकेंड तक मैं कुछ भी नहीं समझ पा रही थी। जब तक मैं खुद को संभालती और उनके पीछे भागती, वो बहुत दूर चले गए थे। आस-पास जो लोग थे वो बहुत स्वीट थे और मेरे पास मदद के लिए आए। एक शख्स तो जो बाइक पर था उनके पीछे भी भागा, लेकिन वो तो बहुत आगे जा चुके थे। मुझे इस हादसे से लगभग पैनिक अटैक आ गया था। ये मेरे अच्छी किस्मत थी कि आस-पास के लोगों ने इस घटना के बाद मुझे पूछा और पानी पिलाया, क्योंकि मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे। इसके बाद मैंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की और जो भी प्रॉसिजर था उसको पूरा किया।’

फैंस को सता रही निकिता की चिंता :-

Nikita dutta

उन्होंने आखिर में लिखा, ‘ये मैसेज इसलिए लिख रही हूं ताकि लोग जागरुक हो पाएं। आशा करती हूं कि ऐसा किसी और के साथ ना हो। किसी ने जो मेहनत से कमाया है उसे बिना अपनी गलती होने के उसे गंवाना ना पड़े।’ आप को बतादें की निकिता के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उनका हाल पूछ रहे हैं और साथ ही आगे से सतर्क रहने की सलाह भी दे रहे हैं।

About the Author :