तेरे नाम की भोली-भाली भूमिका चावला ने लगाया होटनेस का तड़का, स्विमिंग सूट मे देख फैंस के उड़े होश

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 जनवरी 2022, 11:19 पूर्वाह्न

फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) बॉलीवुड इंडस्ट्री की यादगार फिल्मों में से एक है। आज भी यह फिल्म लोगों के फेवरेट कलेक्शन में शुमार है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) नजर आई थी। इस फिल्म ने भूमिका चावला को रातों-रात स्टार बना दिया था। फिल्म में नजर आया भूमिका चावला का भोला-भाला चेहरा लोगों के दिलों में इस कदर बस गया था, कि लोगों के जहन में भूमिका चावला की यही इमेज सेट हो गई थी। वही हाल फिलहाल भोली-भाली भूमिका का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं फैंस के भी भूमिका के बोल्ड (Bhumika Chawla Bold Look) अंदाज को देखने के बाद होश उड़ गए हैं।

भोली-भाली भूमिका बनीं बोल्ड बाला

बोल्ड बाला के अंदाज में नजर आई भूमिका चावला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे तो भूमिका चावला काफी लंबे समय से हिंदी सिनेमा से दूर नजर आ रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह फूल ऑन एक्टिव रहती है। वह हर दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर कर अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करती है। वही भूमिका का बोल्ड अंदाज इन दिनों टॉक ऑफ द सोशल मीडिया बना हुआ है।

भूमिका का बिकनी अवतार

बिकनी अंदाज में नजर आई भूमिका चावला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भूमिका चावला पानी में तैरती हुई अपना तैराकी हुनर दिखाती हुई नजर आ रही है। वही फैंस भूमिका चावला के इस अंदाज को लेकर अपनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया देते हुए उन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। भूमिका चावला का यह बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया है।

बात भूमिका चावला के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे भूमिका काफी लंबे समय से हिंदी सिनेमा जगत से दूरी बनाए हुए हैं। साल 2003 में उनकी फिल्म तेरे नाम से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। इस फिल्म के अलावा भूमिका चावला ने दिल ने जिसे अपना कहा, सिलसिले, रन, गांधी माय फादर, दिल जो भी कहे जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।

भूमिका चावला को साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। साउथ फिल्म युवाकुडू से भूमिका ने अपना साउथ डेब्यू  किया था। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तेलुगू फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। भूमिका भले ही बॉलीवुड से नदारद हो, लेकिन तमिल और तेलुगू फिल्मों में हाल-फिलहाल अपने अभिनय के जलवे बिखेर रही हैं।

About the Author :