तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 की ट्रॉफी देना गलत? सेलेब्स ने जताई असहमति, ये थे जीत का असली चेहरा!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 31 जनवरी 2022, 10:33 अपराह्न

4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिग बॉस 15 (Bigg Bose 15) को अपना विनर मिल ही गया। रविवार रात बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले काफी जबरदस्त अंदाज में मनाया गया। इसके साथ ही शो के अंत में सलमान खान ने बिग बॉस 15 के विनर (Bigg bos 15 winner) का नाम अनाउंस करते हुए तेजस्वी प्रकाश (Tejassvi Prakash) को बिग बॉस का 15 विजेता घोषित किया और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) शो के रनर अप रहे। वहीं अब एक बार फिर शो के विनर और रनर अप दोनों को सपोर्ट करने वाले उनके फैंस में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। प्रतिक्रिया देने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई स्लैब्स शामिल है।

Bigg Bosse 15 Winner Tejaswi Prakash

बिग बॉस के विजेता पर छिड़ी जंग

तेजस्वी प्रकाश के बिग बॉस 15 का खिताब जीतने के बाद तेजस्वी और प्रतीक सहजपाल के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। जहां दोनों के नाम को लेकर अलग-अलग टि्वटर ट्रेंड कर रहे हैं। टि्वटर ट्रेंड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रतीक सहजपाल के नाम को लेकर शुरू से ही लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर उनके सपोर्टर्स लगातार उनकी जीत के लिए उन्हें सपोर्ट कर रहे थे।

तेजस्वी को छोड़ प्रतीक के समर्थन में स्लैब्स

वही इस कड़ी में कई बड़े स्लैब्स भी चाहते थे कि प्रतीक ही बिग बॉस 15 के विजेता बनें। हालांकि करण कुंद्रा भी सोशल मीडिया ट्रेंड में मजबूत दावेदार थे, लेकिन इन सब को पीछे छोड़ तेजस्वी प्रकाश ने न सिर्फ बिग बॉस का खिताब जीता बल्कि साथ ही 40 लाख रुपए की प्राइस मनी भी लेकर बिग बॉस की सबसे कम उम्र की विनर बन गई है।

तेजस्वी प्रकाश की जीत पर जहां कुछ बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उनका जितना गलत है। इस लिस्ट में एक्टर गौतम गुलाटी ने ट्वीट कर तेजस्वी को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा- बधाई हो तेजस्वी प्रकाश… बहुत अच्छा खेल दिखाया करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल ने।

काम्या ने जताई नाराजगी

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने परिणाम पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा- प्रतीक सहजपाल तुम ही विजेता हो और हमेशा रहोगे। तुमने बहुत अच्छा किया, तुम्हारी यात्रा और खेलने के तरीके ने सभी को प्रभावित किया है। तुमने खेल के प्रति जुनून दिखाया.. हमेशा आगे बढ़ो और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

इस दौरान खुद को बिग बॉस का सबसे बड़ा फैन कहने वाली गौहर खान ने ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने लिखा- Lol! अनाउंसमेंट के समय पूरे स्टूडियो में खामोशी छा गई थी, क्योंकि इस शो का सिर्फ एक ही विनर था और दुनिया में उसे चमकते हुए देखा। प्रतीक सहजपाल तुमने उन सभी का दिल जीता है, जो वहां गेस्ट बनकर गए थे। तुम सभी के पसंदीदा हो और पब्लिक तुम्हें प्यार करती रहेगी। अपना सर हमेशा ऊंचा रखना।

बता दे इसके अलावा भी कई ऐसे स्लैब्स है, जिन्होंने तेजस्वी प्रकाश की जीत को गलत ठहराया है। इनमें से ज्यादातर प्रतीक सहजपाल का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।