करोड़ो की सम्पति की मालकिन हैं बबिता जी, खास दोस्त के साथ अपने इस आलीशान घर में रहती

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टेलीविजन की दुनिया में बीते 13 सालों से टॉप टीआरपी की लिस्ट में बरकरार है। ये शो आज भी लोगों को उतना ही एंटरटेनिंग लगता है, जितना अपनी शुरुआत में लगता था। पिछले 13 सालों से इसने अपने दर्शकों को अपने प्यार और अभिनय की गुदगुदाहट से बांध रखा है। इस शो में सबसे मजेदार किरदार जेठालाल और बबीता जी (Jethalal And Babita Ji) की जोड़ी का लगता है। यह जोड़ी जब भी नजर आती है लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। क्या आप जानते हैं शो में अपने मजेदार किरदार से लोगों को हंसाने वाली बबीता जी निजी जिंदगी में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है।

करोड़ों की मालकिन है बबीता जी

बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता (Munmun Datta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह दिन सोशल मीडिया (Munmun Datta Instagram) के जरिए अपने फैंस को अपने अपडेट साझा करते रहती हैं। बात मुनमुन दत्ता की नेटवर्थ (Munmun Datta Networth) की करें तो, बता दे मुनमुन दत्ता 1 एपिसोड के लिए 3 लाख रूपये लेती है। इस हिसाब से वह सालाना करोड़ों रुपए कमाती है। बबीता जी के पास वर्तमान समय में 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनका लाइफस्टाइल भी काफी लग्जरी और स्टाइलिश है।

whatsapp channel

google news

 

बेहद शानदार है घर

बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने हाल ही में नया घर खरीदा है। उनके नए घर की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोरी है। उनका यह नया घर बेहद शानदार और आलीशान है। इसकी कीमत करोड़ों में है, साथ ही मुनमुन दत्ता के पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी गाड़ियां भी है। उनकी इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।

हाल ही में एक्ट्रेस मुनमुन दत्त ने अपने घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने घर का इंटीरियर खुद डिजाइन किया है। एकट्रेस ने अपने घर को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया है। बता दें मुनमुन इस घर में अपनी मां के साथ रहती है।

साथ ही उन्हें बिल्लियां बहुत पसंद है जिसके चलते दो बिल्लियां उनकी फैमिली का हिस्सा है। मुनमुन दत्ता डाइनिंग हॉल बेहद खूबसूरत है। उनके डाइनिंग हॉल में व्हाइट एंड ग्रे कांबिनेशन के साथ गोल्ड और रोज गोल्ड कलर की सजावट की गई है।

इसके अलावा मुनमुन के घर में लगी पेंटिंग्स उनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। बता दे मुनमुन ने अपने घर में तुर्की से मंगाई हुई लाइटों से सजावट की है। मुनमुन दत्ता के घर का शाही अंदाज सोशल मीडिया पर खासा चर्चाओं में रह चुका है।

Share on