बेहद ही शानदार और खुबसूरत है तारक मेहत फेम मुनमुन दत्ता का घर, अंदर की तस्वीरें उड़ा देगा आपके होश

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 दिसम्बर 2021, 1:47 अपराह्न

टेलीविजन की दुनिया के पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस मुनमुन दत्त ने अपने घर की कुछ खूबसूरत वीडियो को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने घर का इंटीरियर खुद डिजाइन किया है। ये घर इतना खूबसूरत है कि हर किसी का दिल इसकी खूबसूरती पर आ गया है।

बता दे हाल ही में मुनमुन ने यूट्यूब चैनल पर अपने घर का अंदरूनी लुक और इंटीरियर दिखाकर अपने फैंस को काफी हैरान कर दिया है। मुनमुन दत्ता के घर का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग अपने-अपने अंदाज में मुनमुन दत्त की खूबसूरती के साथ-साथ उनके घर की खूबसूरती को लेकर भी तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो देखकर आप खुद समझ सकते हैं कि मुनमुन दत्त ने अपने घर को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया है। उन्होंने अपने आशियाने को सजाने में बड़ी मेहनत की है। बता दें हाल ही में मुनमुन अपने नए घर में शिफ्ट हुई है और वह अपने नए घर को लेकर काफी एक्साइटेड है। मुनमुन इस घर में अपनी मां के साथ रहती है। साथ ही उन्हें बिल्लियां बहुत पसंद है, जिसके चलते दो बिल्लियां भी उनकी फैमिली का हिस्सा है।

मुनमुन दत्ता के घर का डाइनिंग हॉल बेहद खूबसूरत है। उनके डाइनिंग हॉल में व्हाइट एंड ग्रे कांबिनेशन के साथ गोल्ड और रोज गोल्ड कलर की सजावट की गई है।

इसके अलावा मुनमुन के घर में लगी पेंटिंग्स उनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। बता दे मुनमुन ने अपने घर में तुर्की से मंगाई हुई लाइटों से सजावट की है। मुनमुन दत्ता का शाही अंदाज हर किसी के दिल को भा रहा है।

बात उनकी मां के कमरे की करें तो बता दें मुनमुन दत्ता ने अपनी मां के कमरे को ग्रीन, गोल्ड एंड वाइट कलर के कॉन्बिनेशन से सजाया है। उन्होंने अपनी मां की उम्र औप पसंद का खास ख्याल रखते हुए कमरे की सजावट की है।

बात खुद मुनमुन दत्ता के बेडरूम की करें तो उनका रूम काफी शाही लग रहा है, जिसे उन्होंने एक छोटी सी बालकनी के साथ अटैच करते हुए कई खूबसूरत रंगों, पर्दों और पेंटिंग्स के साथ सजाया है।

About the Author :