‘बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मिया सुभान अल्लाह’! बड़े भाई इब्राहिम को सिक्स पैक दिखाते देख छोटे तैमूर भी नहीं रहे पीछे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 अप्रैल 2023, 11:54 पूर्वाह्न

Ibrahim Ali Khan and Taimur Ali Khan Photos: करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और अपने हर दिन की मस्ती को फैंस के साथ साझा भी करती हैं। करीना कपूर को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी निजी जिंदगी को अपडेट करते और फैंस के साथ उसे साझा करते देखा गया है। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसके शेयर होने के साथ ही कमेंट की बाढ़ आ गई। दरअसल यह तस्वीर सैफ अली खान के दोनों बेटों की मस्ती से जुड़ी हुई है, जिसमें इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान एक साथ अपने 6 एब्स दिखाते हुए लोगों को अपनी फिटनेस से लोगों को घायल करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हुआ इब्राहिम और तैमूर की 6-एब्स तस्वीर

दरअसल यह तस्वीर 10 अप्रैल यानी सिब्लिग-डे सेलिब्रेशन की है। जहां यह स्पेशल डे करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा के साथ सेलिब्रेट किया, तो वही 11 अप्रैल को करीना ने अपने बेटे के सिब्लिग-डे स्पेशल मोमेंट की झलक भी फैंस को दिखाई। 11 अप्रैल को करीना कपूर ने इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों अपने 6 और 8 पैक्स एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। करीना कपूर के इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कमेंट की बाढ़ आ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इस तस्वीर को देखकर ही आप सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान के वर्कआउट का अंदाजा लगा सकते हैं कि अपने वर्कआउट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहते हैं। नेटिजंस को 8 एब्स के साथ उनका यह शानदार लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वही बात तैमूर की करें तो तैमूर अभी छोटे हैं, लेकिन फिर भी 6 एब्स के साथ उनकी फिटनेस इस तस्वीर में साफ झलक रही है। तैमूर ने जिस अंदाज में अपने भाई इब्राहिम को कॉपी करते हुए अपनी टीशर्ट को ऊपर उठाकर अपने 6 एब्स दिखाए हैं। उसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

करीना कपूर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- कल था सिबलिंग्स डे या आज है… या हर दिन होता है? इग्गी और टिम-टिम.। करीना कपूर ने अपने इस कैप्शन के साथ रेड हार्ट इमोजी अटैच करते हुए दोनों पर अपना प्यार भी बरसाया है। वहीं फैंस को इस तस्वीर में इब्राहिम और तैमूर की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।