कभी 50 रुपये महीना कमाने वाले ‘जेठालाल’ की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, आज 1 एपिसोड के लिए लाखों में लेते हैं फीस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 जून 2023, 10:15 अपराह्न

Dilip Joshi Aka Jethalal Net Worth: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हर घर में अपनी पहचान जेठालाल के तौर पर खड़ी करने वाले दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दिलीप जोशी ने टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम एक बड़े अभिनेता के तौर पर प्रचलित कर लिया है। दिलीप जोशी की कॉमिक टाइमिंग उनके फैंस को पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर देती है। आज जेठालाल के तौर पर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाले दिलीप जोशी की जिंदगी में एक दौर वह भी था, जब वह बेरोजगार थे। हालात इतने खराब थे कि वह ₹50 के लिए नौकरी किया करते थे। ऐसे में आइए आज हम आपको बताएं कि दिलीप जोशी की कुल नेटवर्थ कितनी है?

दिलीप जोशी का फिल्मों से लेकर टीवी तक का सफर

जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने टीवी इंडस्ट्री के अलावा फिल्मी पर्दे पर भी काम किया है। दिलीप जोशी सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया में भी काम करते नजर आ चुके हैं। इसके अलावा भी दिलीप जोशी ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्मी दुनिया में उनका करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। ऐसे में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया और बैक-टू-बैक कई शो में काम किया, लेकिन यहां भी उनकी किस्मत का सिक्का नहीं चला।

Dilip Joshi Aka Jethalal

‘तारक मेहता’ ने दिलाई असली पहचान

दिलीप जोशी के अभिनय के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साल 2008 रहा, जब उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार ऑफर हुआ। इस किरदार ने ना सिर्फ उनकी किस्मत पलट दी, बल्कि इसके साथ ही वह देश के हर घर में भी मशहूर हो गए और आज जेठालाल के किरदार से ही उन्होंने करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी की है।

Dilip Joshi Aka Jethalal

कभी 50 रुपए के लिए काम करते थे जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने साल 1989 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मैंने प्यार किया से शुरू की थी। 12 साल की उम्र में बतौर बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर उनके करियर की शुरुआत हुई। इस काम के लिए उन्हें सिर्फ ₹50 मिलते थे। ऐसे में सिर्फ ₹50 के लिए वह काम किया करते थे, क्योंकि थिएटर सिर्फ उनके लिए काम ही नहीं था बल्कि उनका पैशन था। कमाई ना होने के कारण एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें यह सब कुछ छोड़ना पड़ा।

Dilip Joshi Aka Jethalal

यह बात बेहद कम लोगों को पता है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को साइन करने से एक साल पहले तक दिलीप जोशी के पास कोई काम नहीं था, वह पूरी तरह से बेरोजगार थे। वही जब उन्हें तारक मेहता शो से ऑफर आया तो उन्होंने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि उनके पास टाइम नहीं है, क्योंकि वह दूसरे सीरियल्स में बिजी है। तभी उनके दूसरे सीरियल का प्रोडक्शन बंद हो गया। इसके बाद दिलीप जोशी ने खुद आगे से तारक मेहता शो के लिए हामी भरी और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।

Dilip Joshi Aka Jethalal

चंपकलाल का किरदार हुआ था ऑफर

यहां भी एक बात बेहद दिलचस्प रही दरअसल दिलीप जोशी को शो के मेकर्स ने जेठालाल के लिए नहीं, बल्कि चंपकलाल गड़ा के लिए रोल ऑफर किया था। दिलीप जोशी को लगा कि वह जेठालाल का किरदार बेहतर निभा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने जेठालाल के लिए ऑडिशन दिया और आज उनके इस ऑडिशन का नतीजा पूरे देश के सामने है।

Dilip Joshi Aka Jethalal

एक एपिसोड़ के लिए कितनी फीस लेते है दिलीप जोशी

बात जेठालाल के किरदार की फीस यानी दिलीप जोशी के 1 एपिसोड की फीस की करें, तो बता दे कि वह शो के हाईएस्ट पैड एक्टर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप जोशी हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपए फीस लेते हैं। दिलीप जोशी की टोटल नेटवर्थ 43 करोड रुपए की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।