मुनमुन दत्ता का छल्का दर्द, बोली- जब चचेरे भाई ने ही बेड पर किया शर्मसार, टूट गई थी!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 जून 2023, 6:40 अपराह्न

Babita Ji Aka Munmun Dutta Life Story: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। ऐसे में इस सीरियल से जुड़े इसके हर किरदार को लोग जानते और पहचानते हैं। इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसे में हम जिसकी बात कर रहे हैं वह इस सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाती है। बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी खूबसूरती और अपनी ग्लैमरस अंदाज के लिए तो हमेशा चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इसके अलावा उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छुपी नहीं है। वही बीते दिनों ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया है।

शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी है मुनमुन दत्ता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में बबीता जी और जेठालाल की केमिस्ट्री हमेशा से लोगों की फेवरेट रही है। सीरियल में जहां बबीता जी बेहद मजेदार कॉमिक अंदाज में नजर आती हैं, तो वहीं निजी जिंदगी में वह काफी सीरियस रहती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं मुनमुन दत्ता एक दौर में शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी है, जिसका खुलासा खुद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

दरअसल देशभर में चले मीटू कैंपेन के दौरान मुनमुन दत्ता ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। इस दौरान मुनमुन दत्ता ने अपने शारीरिक शोषण का खुलासा किया था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा था। इस पोस्ट के जरिये उन्होंने बताया था कि किस तरह उनके पड़ोस में रहने वाले एक अंकल ने उन्हें बुरी नजर से देखा।

13 साल की उम्र में चचेरे भाई ने भी की बदतमीजी

मुनमुन दत्ता के इन खुलासों में सबसे ज्यादा चौका देने वाली बात वह थी, जब उन्होंने बताया कि उनके कजिन भाई ने ही उन्हें बेड पर टच करने की कोशिश की थी। इस दौरान मुनमुन दत्ता ने अपने चचेरे भाई के खुलासे के बाद एक ट्यूशन टीचर का भी खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने ताया था कि- एक दिन ट्यूशन के दौरान टीचर ने उन्हें फिजिकली मॉलेस्ट करने की कोशिश की थी। ये बात भले ही बेहद पुरानी है, लेकिन आज भी उन्हें अंदर तक का कचोट कर रख देती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।