बिना पासपोर्ट विदेश पहुंची ‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’, जिस हालत में आई नजर उसे देख फैंस हुए हैरान

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 जून 2023, 12:26 अपराह्न

Munmun Dutta In Nepal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी खूबसूरती और अपनी ग्लैमर अंदाज के चलते लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

Munmun Dutta In Nepal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी खूबसूरती और अपनी ग्लैमर अंदाज के चलते लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। वही बबीता जी के किरदार से उन्होंने हर घर में अपनी पहचान भी बना ली है। आज उन्हें लोग मुनमुन दत्ता के बजाय तारक मेहता की बबीता जी के नाम से ही जानते हैं। वही सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड इंडस्ट्री की किसी टॉप अदाकारा से कम नहीं है।

वहीं बबीता जी भी अपने फैंस के मनोरंजन का भरपूर ख्याल रखती है और अपने हर दिन की पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट को फैंस के साथ साझा भी करती है। हाल फिलहाल मुनमुन दत्ता एक छोटे से ब्रेक पर है और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। मुनमुन दत्ता ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि वह नेपाल की विदेश यात्रा पर है, जहां उन्हें बहुत मजा आ रहा है।

नेपाल की ट्रिप इंजॉय कर रही मुनमुन दत्ता

तारक मेहता की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर यह बताया कि वह इन दिनों नेपाल की जर्नी पर है। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने दिखाया कि वह नेपाल यात्रा के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर और बौद्ध नाथ स्तूप का दौरा भी करने गई थी। इस दौरान उन्होंने सिर पर त्रिशूल रखकर कई तस्वीरें भी खिंचवाई। मुनमुन दत्ता ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- पशुपतिनाथ मंदिर और बौद्ध नाथ स्तूप…। इसके अलावा मुनमुन दत्ता नेपाल के मॉन्यूमेंट प्लेस के सामने भी पोज देती नजर आई, जहां की कई तस्वीरें उन्होंने अपने पोस्ट में साझा की है।

View this post on Instagram

A post shared by ???????????????????????? ???????????????????? ????????‍♀️???? (@mmoonstar)

नेपाल में मुनमुन दत्ता को देख एक्साइटेड हुए फैंस

मुनमुन दत्ता की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जरिए विदेशों में भी है। मुनमुन दत्ता जब नेपाल विजिट पर गई तो उन्हें देखकर फैन एक्साइटेड हो गए। वही जब उन्होंने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, तो इस पर कमेंट करने वालों और उनकी खूबसूरती की तारीफ करने वालों की भरमार लग गई। मुनमुन दत्ता की सभी तस्वीरों पर उनके फैंस ने काफी क्यूट अंदाज में रिएक्शन दिये है।

वही मुनमुन दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस के रिएक्शन पर आभार भी जताया है। उन्होंने लिखा- क्या मुझे नेपाल में पहचाना गया?… हां बहुत ज्यादा… कुछ अमेजिंग गर्मजोशी भरे और एक्साइटिड फैंस से मुलाकात हुई, जिन्होंने किसी तरह मुझे कुछ जगहों पर सपोर्ट किया। उन्होंने आगे लिखा- लेकिन ज्यादातर समय मैंने अपना चेहरा ढका हुआ था, ताकि मैं दर्शन कर सकूं, मंदिरों का आनंद ले सकूं और प्रार्थना कर सकूं, लेकिन अगली बार मैं फैंस से जरूर मिलूंगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।