तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ ने फैंस से की एक रिक्वेस्ट, क्या आप कर सकते हैं पूरी?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak MehtaKa Oota Chashma) का हर किरदार बीते 13 सालों से अपनी एक अलग पहचान के साथ लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। इस लिस्ट में एक नाम शो की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का भी है। मुनमुन दत्ता की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया (Munmun Dutta Instagram) पर काफी एक्टिव रहती है और सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैन से एक अनुरोध (Munmun Dutta Request To Her Fans) किया, जिसकी चर्चा इस समय हर जगह हो रही है।

Munmun Dutta

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की कि गर्मी के मौसम में पक्षियों और जानवरों के लिए अपने घर के बाहर या छत पर पानी जरूर रखें। मुनमुन दत्ता ने यह रिक्वेस्ट एक वीडियो के जरिए की, जिसमें एक हाथी को हैंडपंप से पानी पिने के लिए संघर्ष करते भी उन्होंने दिखाया है।

Munmun Dutta

whatsapp channel

google news

 

इस वीडियो के साथ मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा- इस भीषण गर्मी में कृपया आवारा जानवरों और पक्षियों के लिए कुछ पानी जरूर रखें। कल्पना कीजिए कि वे इस स्थिति में कैसे जी रहे हैं।

Munmun Dutta

बता दें तो मुनमुन दत्ता ने अभिनय से परे अपने एक नई पहचान बनाना शुरू किया है। दरअसल मुनमुन दत्ता ने हाल ही में फूड बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। बीते दिनों उन्होंने इसकी घोषणा भी की थी। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी करते हुए लिखा था- मेरे राखी भाई और 14 साल के मैनेजर के साथ अपने जॉइंट फूड चैन की शुरुआत करने जा रही हूं।

Share on