‘कितना जलील करोगी…’ Swara Bhaskar ने भगवा रंग के कपड़े पहन कराया प्रेगनेंसी फोटोशूट; देखें तस्वीरें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 सितम्बर 2023, 11:26 पूर्वाह्न

Swara Bhaskar Pregnancy Photoshoot: स्वरा भास्कर अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। जिसमे वह भगवे रंग के कपड़े पहने दिख रही है ।

Swara Bhaskar Pregnancy Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के चलते लगातार चर्चाओं में छाई हुई है। बता दे स्वरा भास्कर ने इसी साल सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया था। वही शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। हाल फिलहाल स्वरा भास्कर अपने पति फहद के साथ अपने प्रेगनेंसी पीरियड को खुलकर एंजॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। हालांकि उनकी यह तस्वीर देखने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई देने के बजाय ट्रोल कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने कराया प्रेगनेंसी फोटोशूट(Swara Bhaskar Pregnancy Photoshoot)

बता दे स्वरा भास्कर ने इसी साल फहद संग शादी का ऐलान किया और उसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को चौंका दिया। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया है। स्वर के मेटरनिटी फोटोशूट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। खास बात यह है कि स्वरा भास्कर ने यह मेटरनिटी फोटोशूट भगवान रंग की ड्रेस में कराया है। साथ ही उनके पीछे का बैकग्राउंड भी भगवा है।

ट्रोलर्स के निशाने पर आई स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- जैंटल रिमांडर प्रेगनेंसी, किसी भी अन्य समय की तरह ही ग्लैमर के लिए भी अच्छा समय है। स्वरा ने जैसे ही इन तस्वीरों को साझा किया, नेटीजंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल स्वरा के भगवा रंग के आउटफिट और बैकग्राउंड को लेकर कई लोगों ने ऑब्जेक्शन उठाया है। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- बैकग्राउंड में भगवा… अंधभक्तों को और कितना जलील करोगी स्वरा…। वही एक यूजर ने कहा- यह सनातनी संस्कृति नहीं है, शर्म करो। इस दौरान कई यूजर्स ने स्वरा भास्कर को अलग-अलग अंदाज में ट्रोल किया है। हालांकि इस दौरान उनके कुछ फैंस और बॉलीवुड स्लैब्स उनकी तस्वीरें और लुक की तारीफ करते भी नजर आए हैं।

बता दे स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने 6 जून 2023 को अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तब से एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपनी नई जर्नी की तस्वीरें और खुशियों को साझा कर रही है। 28 अगस्त 2023 को एक्ट्रेस ने अपने पहले बेबी बंप फोटोशूट की तस्वीरों को साझा किया था। इस दौरान दोनों ने नेचुरल ब्यूटी के साथ अपने ‘पेरेंट्स टू बी’ की झलक दिखलाई थी।

ये भी पढ़ें- 14 में से 9 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी स्वरा भास्कर के पास करोड़ों की दौलत, कहां से इतना कमाती है मैड़म

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।