शादी बाद फूट-फूट कर रोई स्वरा भास्कर, पति फहद ने की संभालने की कोशिश, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 मार्च 2023, 11:46 पूर्वाह्न

Swara Bhaskar Crying Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी की है। कोर्ट मैरिज के बाद स्वरा भास्कर ने अपने दिल्ली वाले घर से पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ फहद संग शादी की। शादी की रस्मों की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिनमें से एक वीडियो स्वरा भास्कर की विदाई का भी है। इसमें स्वरा के साथ-साथ उनके माता-पिता भी इमोशनल नजर आ रहे हैं। इस दौरान विदाई के समय स्वरा की आंखों में आंसू है और वह रो रही है।

Swara Bhaskar And Fahad Ahemad

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी से लेकर रिसेप्शन तक में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान स्वरा के रिसेप्शन में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और शशि थरूर संग कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। स्वरा और फहद की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो विदाई का है, जो बेहद इमोशनल कर देने वाला है।

विदाई के समय इमोशनल हुई स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने अपनी विदाई के दौरान पिंक एंब्रॉयडरी वाला बेहद हैवी लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन एक्सेसरीज को कैरी किया है और साथ में बन के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। विदाई के समय स्वरा भास्कर बेहद खूबसूरत लग रही है। शादी के बाद जब घर से रवाना हो रही है, इस दौरान उनके आसपास परिवार के सभी लोग खड़े हैं। वीडियो में एक आदमी कविता की कुछ लाइनें पढ़ता नजर आ रहा है। स्वरा भास्कर उस कविता की लाइनों को सुनकर बेहद इमोशनल होकर रोती नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास खड़े सभी लोगों की आंखें भी नम है। स्वरा के साथ खड़ी उनकी मां भी रो रही है।

Swara Bhaskar And Fahad Ahemad

स्वरा की विदाई पर पिता का रिएक्शन

शादी के बाद विदा होती स्वरा भास्कर के इस वीडियो को उनकी एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- अपनी बेस्ट फ्रेंड की विदाई हमारे लिए एक भावुक पल… सख्त आदमी इसान भास्कर उर्फ अब्बू ने इसी वजह से चश्मा लगाया हुआ है और उदय भास्कर ने फ्रेम से बाहर रहने का फैसला किया है। वीडियो पर स्वरा के पिता उदय भास्कर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- इस पल को शेयर करने के लिए शुक्रिया… स्वरा की शादी में करीबी लोग पहुंचे हैं। इस फ्रेम से मैंने दूर रहने का फैसला लिया। इमोशनल से भरा यह पल था। यहां तक कि एक खड़ूस डैड के लिए भी… हमारी प्यारी स्वरा की विदाई।

Swara Bhaskar And Fahad Ahemad

बता दे स्वरा भास्कर की शादी की रस्में 11 तारीख से शुरू हुई थी और 16 तारीख को स्वरा और फहद की शादी का रिसेप्शन हुआ, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। स्वरा शादी के बाद विदाई लेकर अपने ससुराल बरेली पहुंची है, जहां उनका काफी जबरदस्त अंदाज में स्वागत हुआ है। हालांकि बता दे कि फहद मूल रूप से बिहार के वासी हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।