जब सुशांत सिंह राजपूत ने सहरसा में लगाए थे चौके-छक्के, कहा था-शहर छोटे बड़े नहीं होते, सपने बड़े होने चाहिए

बॉलीवुड (Bolywood) इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का नाम हमेशा याद किया जाता रहेगा। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में अभिनय की ऐसी अमिट छाप छोड़ी, जिसे भुला पाना नामुमकिन है। फिल्म एमएसधोनी: द अनटोल्ड स्टोरी  (MS Dhoni: The Untold Story) के बाद उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का धोनी कहा जाने लगा था। ऐसे में जब सहरसा में क्रिकेट खेलते हुए सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल (Sushant Singh Rajput Viral Video) हुआ, तो लोगों ने जमकर उनके इस अंदाज पर अपना प्यार लुटाया। आज भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के पास ये वीडियो मौजूद है।

फिर सुशांत की याद

सुशांत सिंह राजपूत ऑनस्क्रीन कितने भी बड़े स्टार हो, लेकिन जब भी वह ऑफस्क्रीन नजर आए उन्होंने अपने कई कामों से लोगों के दिल जीते। बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने उनके फैंस को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया था। यही कारण है कि आज भी भारी सख्या में सुशांत के फैंस उनके निधन पर न्याय की गुहार लगाते नजर आते हैं।

whatsapp channel

google news

 

जब सहरसा में सुशांत ने लगाए चौके-छक्के

सुशांत सिंह राजपूत का सहरसा में वायरल हुआ वीडियो आज भी लोगों के दिलों को छू जाता है। इस दौरान वह अपने गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते हुए वीडियो में नजर आए थे। सुशांत को क्रिकेट खेलता देखने के लिए आसपास के कई गांव के लोग भी वहां इकट्ठा हुए थे। सुशांत का क्रिकेट खेलने वाला हर अंदाज लोगों को माही यानी महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाता था। सुशांत काफी डाउन टू अर्थ इंसान थे। उनके देसी अंदाज में क्रिकेट खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी सुर्खियां बटौरता नजर आता है।

याद आती है सुशांत की बातें

इस दौरान जब क्रिकेट खेलने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने ही गांव के लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और मीडिया से बात की, तो उस दौरान उन्होंने एक दिल छूने वाला स्टेटमेंट दिया जिसे सुन आज भी लोगों की आंखें नम हो जाती है। सुशांत ने इस दौरान अपने फिल्मी करियर और अपनी प्रसिद्धि को लेकर कहा- शहर छोटा या बड़ा नहीं होता, सपने पूरा करने की चाह होनी चाहिए। लगन ही आपकी सफलता की कुंजी है।

Share on