रजनीकांत से ‘थलाइवा’ तक के सफर मे कभी बने कुली तो कभी कंडक्टर, असली नाम भी लिए बादल

सुपरस्टार रजनीकांत(Rajinikanth) को दुनिया भर में थलाइवा के नाम से जाना जाता है। रजनीकांत अपने शानदार एवं जानदार अभिनय के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह बात अलग है कि रजनीकांत एक सुपरस्टार अभिनेता होने के साथ-साथ राजनेता के तौर पर भी पहचाने जाते हैं। खास बात यह है कि दक्षिण भारत के लोग रजनीकांत को थलाइवा के नाम से पुकारते हैं। दक्षिण भारत में रजनीकांत को अभिनय की दुनिया का भगवान भी कहा जाता है।

सुपरस्टार रजनीकांत का सफरनाम

रजनीकांत

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर दक्षिण भारत में एक त्यौहार जैसा नजारा है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने एक लंबा और मुश्किल सफर तय किया है। ऐसे में आइए आज हम आपको रजनीकांत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। साथ ही उनके सफर के कई अनसुने किस्से भी सुनाते हैं।

क्या है रजनीकान्त का असली नाम

रजनीकांत

whatsapp channel

google news

 

आज दुनिया भर में अपने फैंस के दिए गए नाम थलाइवा से मशहूर रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड है। उनका कैरियर सफर ही नहीं बल्कि असल जीवन भी काफी मुश्किलों और अभावों से भरा रहा है। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें हर दिन कई मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ा। एक दौर ऐसा भी आया जब घर को चलाने की जिम्मेदारी नन्हे रजनीकांत के कंधों पर आ गई थी और उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। अपने परिवार को दो वक्त की रोटी देने के लिए रजनीकांत ने कुली से लेकर कंडक्टर तक का काम किया था।

कैसे भी सुपरस्टार बनना ही था रजनीकांत को 

रजनीकांत

रजनीकांत ने भले ही कई छोटे-छोटे काम किए, लेकिन उनकी आंखों में हमेशा एक बड़े एक्टर बनने का सपना था। अपने सपने को हकीकत का अमलीजामा पहनाने के लिए रजनीकांत ने कन्नड़ नाटकों से अभिनय की शुरुआत की। इस दौरान महाभारत के दुर्योधन के रूप में नजर आए और काफी तारीफें भी बटोरी। रजनीकांत ने तमिल इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले तमिल भाषा की शिक्षा ली थी। उनकी पहली फिल्म अपूर्वा रागनगाल थी। इस फिल्म में कमल हसन ने भी उनके साथ काम किया था।

रजनीकांत

फिल्मों में रजनीकांत का सफर शुरू हो गया, लेकिन असल मायने में उन्हें सफलता तब मिली जब उन्होंने फिल्म बिल्ला में काम किया। बता दें यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का रिमिक है। रजनीकांत ने मुंदरू मूगम नाम की फिल्म में पहली बार तिहरा रोल किया था। ये फिल्म उस दौरान की सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म में उनके अभिनय के लिए तमिलनाडु सरकार ने उन्हें बेस्ट एक्टर के अवार्ड से भी नवाजा था।

रजनीकांत

इसके बाद शुरू हुआ सुपरस्टार रजनीकांत का सफर कभी नहीं रुका और ना ही कभी उन्होंने पीछे मुड़कर देखा। एक के बाद एक रजनीकांत ने कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने बॉलीवुड का भी रुख किया और बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत दुनियाभर में छा गए। हर कोई उनके अभिनय का मुरीद हो गया। रजनीकांत को लेकर आज का नजारा कुछ ऐसा है कि उनकी फिल्में रिलीज के साथ ही दुनिया भर की टॉप फिल्मों में शुमार हो जाती है। यही कारण है कि रजनीकांत को अब से रजनीकांत नहीं सुपरस्टार रजनीकांत या थलाइवा के नाम से जाना जाता है।

Share on