बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर मशहूर ऑपेरस्टार सनी देओल आज यानी कि 19 अक्टूबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये तो सब जानते हैं की सनी के पिता धर्मेंद्र 70 के दशक के सुपरस्टार थे और उनकी इस परंपरा को उनके बेटों ने आगे बढ़ाया है। आपको बतादें की सनी देओल ने अपने करियर की शुरुवात साल 1983 में फ़िल्म ‘बेताब’ से की थी। भले ही सनी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुवात एक रोमांटिक हीरो के तौर पर की हो मगर अब उनकी पहचान एक्शन और गुस्सैल हीरो की है और वह बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं। बतादें कि सनी ने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी अपना कदम रखा है और वह फिलहाल गुरदासपुर से सांसद हैं।
4 दशकों से लगातार सनी देओल फ़िल्म इंडस्ट्री में हैं एक्टिव :-

सनी ने हमेशा ही लीक से हटकर फिल्में की हैं और वह बॉलीवुड कब उन सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। इन सब के अलावा आपको बतादें कि पिछले 4 दशकों से सनी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपने काम के बदौलत आज उन्होंने करोड़ों रुपये की रियासत खड़ी कर ली है।
350 करोड़ रुपयों के हैं मालिक :-

एक फ़िल्म के लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले सनी देओल करीब 350 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि इसमें उनकी पत्नी पूजा की कमाई भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बतादें कि सनी की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं हैं।उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम ‘विजेता फिल्म्स’ है। इसके अलावा वह एड फिल्में भी करते हैं और एक एंडोर्समेंट के लिए करीब 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। यही नही सनी कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुके हैं।
कई जगहों में है सनी का घर :-

वही बात करें अगर सनी देओल की प्रॉपर्टी की तो उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में एक शानदार बंगला है। इसके अलावा पंजाब में सनी की पैतृक संपत्ति है और साथ ही यूके में भी उनका एक शानदार घर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने यूके वाले घर में सनी कुछ फिल्मों की शूटिंग भी कर चुके हैं ।
असल जिंदगी में बेहद शर्मीले हैं सनी देओल :-

इन सब चीजों के अलावा सनी के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। जिनमे पोर्शे के अलावा ऑडी ए8 और रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। सनी जब भी शूटिंग या किसी इवेंट में जाते हैं तो उन्हें अक्सर पोर्शे कार ड्राइव करते देखा जाता है। ये तो सब जानते हैं कि सनी रियल लाइफ में कितने शाय और शर्मीले हैं और उन्हें मीडिया अटेंशन, फिल्मी पार्टियों और लाइम लाइट से दूरी बना रखना ही पसंद हैं।
परिवार को देते हैं पहली प्राथमिकता :-

आपको बतादें कि फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करने वाले सनी देओल असल जिंदगी में अपने परिवार को पहली प्राथमिकता देते हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ जुहू स्थित आलीशान बंगले में रहते हैं। इसके अलावा सनी को अपनी मां से बेहद लगाव है और वह उनके साथ ही रहते हैं।


















