Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev: बॉलीवुड की डीवा क्वीन कही जाने वाली करिश्मा कपूर ने अपनी खूबसूरती को लेकर अभिनय के पर्दे पर जितनी लाइमलाइट बटोरी है, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी खबरों के गलियारों में छाई रही है। करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि उनकी यह शादी महज 13 साल में टूट गई और 2016 में दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए। शादी के दौरान करिश्मा कपूर और संजय कपूर के 2 बच्चे हुए, जिन्हें करिश्मा कपूर अपने साथ रखती है।

संजय कपूर ने करिश्मा को छोड़ प्रिया सचदेव से की दूसरी शादी
करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद बिजनेसमैन संजय कपूर ने दूसरी शादी प्रिया सचदेव से की। साल 2017 में प्रिया और संजय कपूर की शादी काफी चर्चा में रह चुकी है। जहां संजय कपूर की यह दूसरी शादी थी तो वह पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव की भी यह दूसरी शादी थी। प्रिया के पिता अशोक सचदेव एक फेमस कार डीलर है। प्रिया ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रिया लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी है और बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया है।

खूबसूरती के मामले में कम नहीं प्रिया सचदेव
इसके बाद प्रिया सचदेव ने मॉडलिंग की दुनिया में डेब्यू किया और एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई, लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में प्रिया सचदेव का सिक्का ज्यादा नहीं चला। हालांकि बता दे कि खूबसूरती के मामले में प्रिया सचदेव बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं है। नील एंड निक्की में प्रिया सचदेव नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम वीडियो में भी काम किया है, लेकिन स्टारडम की दुनिया में उनके काम को ज्यादा पहचान नहीं मिली।

बता दे संजय कपूर से शादी करने से पहले प्रिया सचदेव ने होटेलियर विक्रम चटवाल से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। प्रिया और विक्रम की शादी महज 5 साल में टूट गई और इसके बाद प्रिया ने संजय कपूर से शादी कर ली। प्रिया और संजय कपूर का शादी के बाद एक बेटा हुआ। वही पहले पति से हुई उनकी बेटी भी उन्हीं के साथ रहती है।

प्रिया आज एक फैशन बुटीक की मालकिन है और इसके जरिए वह करोड़ों की कमाई करती है। सोशल मीडिया पर भी प्रिया सचदेव काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार की तस्वीरें साझा कर फैंस के होश उड़ाती है।