सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर है बेहद खूबसूरत, आपने देखी है उनकी ऐसी बोल्ड तस्वीरें

Sunil Grover Wife Aarti Grover: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी की दुनिया में अब तक कई अलग-अलग नामों से पहचान कमाई है। डॉक्टर मशहूर गुलाटी, गुत्थी उनके सबसे फेमस किरदारों में से एक है। द कपिल शर्मा शो में इनके गुलाटी किरदार ने इन्हें हर घर में एक अलग पहचान दिलाई हैं। आज सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग के मुरीद देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। सुनील ग्रोवर एंटरटेनमेंट की दुनिया में जितने एक्टिव नजर आते हैं वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाईट से उतना ही दूर रखना पसंद करते हैं। उनकी तरह ही उनकी पत्नी आरती ग्रोवर भी अपने निजी जिंदगी को कैमरा से दूर रखना पसंद करती है।

Sunil Grover Wife Aarti Grover

हालांकि यह बात अलग है कि आरती खूबसूरती के मामले में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं को जबदस्त टक्कर देती हैं। आइए हम आपको आरती ग्रोवर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी दिखाते हैं।

Sunil Grover And Aarti Grover

whatsapp channel

google news

 

बेहद खूबसूरत है सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को लोग उनके फेमस कैरेक्टर डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से जानते हैं। इसके अलावा हर घर में उनकी पहचान गुत्थी के नाम से भी होती है। अपनी कॉमेडी के जरिए हर घर को अपना मुरीद बनाने वाले सुनील ग्रोवर की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है। आरती ग्रोवर कैमरे की दुनिया से दूर अपना खुद का बिजनेस संभालती है। आरती बेहद खूबसूरत हैं और अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में अक्सर पैपराजी के कैमरा में कैद होती नजर आती हैं।

Sunil Grover And Aarti Grover

डॉक्टर मशहूर गुलाटी ने दिलाई असल पहचान

कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में सुनील डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाकर हर घर में मशहूर हुए थे। इसके आलावा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी गुत्थी का किरदार निभा कर उन्होंने लोगों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया, लेकिन असल जिंदगी में वह अपनी पत्नी आरती और बेटे के साथ बिताए अपने पलों को हमेशा प्राइवेट ही रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें उनके परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते भी नहीं देखा जाता है।

Sunil Grover Wife Aarti Grover

फिल्में से कॉमेडी तक कुछ ऐसा रहा सुनिल का सफर

सुनील ग्रोवर ने साल 1996 में फिल्म प्यार तो होना ही था से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर कॉमेडी की दुनिया में डेब्यू करते और धमाल मचाते नजर आए। फिल्मों के अलावा सुनील ग्रोवर ने कई टीवी कॉमेडी शो में हिस्सा लिया है। हालांकि इन दिनों एक बार फिर वह फिल्मों की दुनिया में रुख करते नजर आ रहे हैं।

Sunil Grover Wife Aarti Grover

इंटीरियर डिजाइनर है सुनील ग्रोवर की पत्नी

सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती ग्रोवर पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है। वह अपना खुद का बिजनेस चलाती है। बता दे सुनील ग्रोवर और आरती ग्रोवर का एक बेटा भी है। आरती ग्रोवर अपने बेटे की परवरिश के साथ-साथ अपने काम में व्यस्त रहती हैं। यही वजह है कि वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी आरती ग्रोवर की कुछ खास दिलचस्पी नहीं है।

Share on