कपिल शर्मा का शो छोड़ बेहाल हुए Sunil Grover!, आलू-प्याज बेच हो रहा गुजर-बसर? देखें

Sunil Grover Viral Video: डॉक्टर गुलाटी, रिंकू देवी और गुत्थी… जैसे किरदारों से मशहूर होने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की कुछ तस्वीरें और वीडियो (Sunil Grover Viral Photos) इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दे सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी की दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलरिटी द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से बटोरी है। वही बीते साल सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को अलविदा कह दिया था। कपिल शर्मा के शो से अलग होने के बाद से ही उनके फैंस उनके नए शो का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब तक उनका कोई शो तो नहीं आया, लेकिन हाल फिलहाल उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं इन तस्वीरों पर कुछ लोग उनका हालचाल पूछते भी नजर आ रहे हैं।

आलू-प्याज बेच रहे हैं सुनील ग्रोवर

हाल ही में सुनील ग्रोवर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिनमें पहले सुनील ग्रोवर दूध बेचते नजर आए थे, तो वही अब जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वह आलू-प्याज बेचते दिखाई दे रहे हैं। बता दे कि इन तस्वीरों को खुद सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था, जिसमें वह एक सब्जी के खोखे में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके सामने आलू प्याज पड़े हुए हैं। सुनील ग्रोवर ने इस दौरान ग्रे कलर की साड़ी पहनी हुई है और मैग्नेट कलर की पेंट में वह एक लाचार सब्जी वाले की तरह नजर आ रहे हैं।

Sunil Grover

whatsapp channel

google news

 

लाचार सब्जीवाले सुनील ग्रोवर को देख फैंस हुए परेशान

सुनील ग्रोवर इस तस्वीर में जिस अंदाज में बैठी नजर आ रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उनकी सब्जियां नहीं बिक रही है और वह बहुत दुखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा- अपनी अटरिया…। सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर पर फैंस ने भरमार कमेंट कर अपना प्यार लुटाया है। इस दौरान एक फैन ने लिखा- भैया 1 किलो आलू और 1 किलो प्याज और धनिया-मिर्च अलग से फ्री में देना… प्लीज… तो वहीं एक ने कहा- क्या हिसाब से प्याज दे रहे हैं भाई साहब… वहीं इस दौरान कई लोगों ने कपिल शर्मा के शो को छोड़कर इस हालत में पहुंचने जैसे सवाल भी किए हैं।

हाल ही में दूध बेचते नजर आये थे सुनील ग्रोवर

बता दे बीते कुछ दिन पहले ही सुनील ग्रोवर का एक और पोस्ट सामने आया था, जिसमें वह बाइक पर गली-गली दूध बेचने वाले भैया के आउटलुक में नजर आए थे। बाइक पर बैठे सुनील ग्रोवर ने अपने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा था- दूध मचाले…

Sunil Grover

 

सुनील ग्रोवर का सफरनामा

मालूम हो कि सुनील ग्रोवर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक फेमस कॉमेडियन माने जाते हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर को बीते साल अमिताभ बच्चन और साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय में भी देखा गया था।

Share on