सुनील ग्रोवर ने बदल  लिया अपना धंधा, इस बार बरिश मे भुट्टा पकाते और छाता बेचते आये नजर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 जुलाई 2023, 1:17 अपराह्न

sunil grover latest news: भारी बारिश के बीच सुनील ग्रोवर एक ठेले पर बैठे हुए भुट्टे भुनने के लिए तेज-तेज पंखा झेला रहे हैं

Sunil Grover Roasting Corn On Road: टेलीविजन इंडस्ट्री से मशहूर कॉमेडियन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों काफी मस्खरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ देने के बाद अपने हर दिन के मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए साझा कर फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट किया है। हाल फिलहाल सुनील ग्रोवर का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भारी बारिश के बीच सुनील ग्रोवर एक ठेले पर बैठे हुए भुट्टे भुनने के लिए तेज-तेज पंखा झेला रहे हैं। इस वीडियो को खुद सुनील ग्रोवर ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ठेले पर भुट्टा भुनते नजर आए सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ने इस मजेदार वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “दूसरे मिशन की तलाश में।” सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “धंधे में टिको कुछ दिन बड़े भैया, तब चलेगा, रोज धंधा बदल रहे हो।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “भैया जब पक जाए भुट्टा अच्छी तरह तो हमें भी बुला लियो।”

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

सड़क पर छाता बेंच रहे सुनील ग्रोवर

भुट्टा भुनने के अलावा सुनील ग्रोवर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सड़क किनारे एक छोटी-सी टोकरी लेकर बैठे हुए हैं और छाता बेच रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में काफी मजेदार लाइन लिखी है। उन्होंने लिखा- “इतनी बारिश, मेरा अपना छाता भी बिक गया।” सुनील ग्रोवर के इन दोनों वीडियो पर कमेंट करने वालों की भरमार लगी हुई है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में सुनील ग्रोवर की इस मस्खरी पर अपना नजरिया जाहिर करता नजर आ रहा है। वहीं कई लोगों ने सुनील ग्रोवर के इस अंदाज की भी जमकर तारीफ की है।

जवान में नजर आयेंगे सुनील ग्रोवर

बात सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे कि सुनील ग्रोवर इन दिनों एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म जवान के शूट को लेकर बिजी हैं। वह इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इन तीनों के अलावा विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और थलपति विजय भी कैमियो करते दिखाई देंगे। शाहरुख खान और नयनतारा की यह फिल्म 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।

ये भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर के पास नहीं काम? चिलचिलाती गर्मी में सड़क किनारे ठेले पर बेच रहे काला-खट्टा गोला, देखें

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।