बड़े रंगीन मिजाज है कॉमेडी के सरताज सुनील ग्रोवर, कई तरह के महंगे शौक पाल रखें है एक्टर

कॉमेडी की दुनिया में अपनी कॉमिक टाइमिंग और पंचलाइन से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाले सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें कॉमेडी की दुनिया का शहंशाह कहा जाता है। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के कॉमिक अंदाज के लोग देश नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैन है। बात चाहे उनके मशहूर किरदार डॉक्टर गुलाटी (Sunil Grover As Dr. Gulati) की हो या फिर गुत्थी की… उन्होंने अपने हर किरदार से लोगों को जमकर हंसाया है।

Sunil Grover

गुत्थी से लोगों के दिलों पर छा गए सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर का जन्म हरियाणा में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने रेडियो से की। इसके बाद वह टीवी पर आए और फिर फिल्मों का रुख किया। हालांकि इतने लंबे सफर में उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। सुनील ग्रोवर को असल पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा से मिली। इस शो से वह हर घर में बतौर गुत्थी छा गए।

Sunil Grover

whatsapp channel

google news

 

कॉलेज के दिनों से ही करते हैं कॉमेडी

सुनील ग्रोवर को कॉमेडी करना कॉलेज के समय से ही पसंद था। सबसे पहले साल 1995 में कॉमिक शो फुल टेंशन में उन्होंने काम किया। इसके बाद साल 1998 में फिल्म प्यार तो होना ही था में अजय देवगन के साथ नजर आए। साल 1998 में शहीद भगत में भी उन्हें काम करने का मौका मिला। फिल्मों में ज्यादा काम ना मिलने के बाद सुनील ग्रोवर ने टेलीविजन इंडस्ट्री का रुख किया और यहां वह साइलेंट शो गुटर गू में लोगों को अपने साइलेंट अंदाज से जमकर हंसाते नजर आए। इसके बाद सुनील के अपनी पहचान बनाने का सिलसिला साल 2013 में गुत्थी किरदार पर आकर रुका। इस किरदार ने उन्हें हर घर में पहचान दिलाई।

Sunil Grover

करोड़ों के मालिक है सुनिल ग्रोवर

बात सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ की करें तो बता दे सुनील ग्रोवर करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास मुंबई में 2.5 करोड़ का आलीशान बंगला है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू लग्जरी गाड़ी भी है। सुनील ग्रोवर को कई अतरंगी शौक है। इन्हें फैशनेबल शूज कलेक्ट करना बेहद पसंद है। इनके पास कई स्टाइलिश जूते हैं। उनके स्टाइलिश जूतों के कलेक्शन में नाइकी एयर जॉर्डन भी शामिल है, जिसकी कीमत ₹15000 से भी ज्यादा है।

Sunil Grover Family

जब कपिल से हुई सुनील की अनबन

सुनील ग्रोवर की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। इसमें एक वाक्या वह भी था जब कपिल शर्मा के साथ उनके मतभेद हो गए थे। इसके बाद सुनील ने मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे कई शोज शुरू किए। हाल ही में उन्हें इंडियन लाफ्टर चैनल में भी  देखा गया। बात सुनी ग्रोवर के वर्कफ्रंट की करे तो फिलहाल वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सनफ्लावर में बिजी है। बता दें इस वेब सीरीज के जरिए सुनील  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यु करेंगे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी काम कर रहे हैं।

Share on