अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते है Sunil Grover, जानें कौन है कॉमेडियन की पत्नी आरती?

कॉमेडी की दुनिया में मशहूर डॉक्टर गुलाटी, गुत्थी और रिंकू देवी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपने हर अंदाज से लोगों को जमकर हंसाया है। स्टेज पर सुनील ग्रोवर जितने मस्ती भरे अंदाज में खुलकर लोगों को गुदगुदाते और हंसाते नजर आते हैं, वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ (Sunil Grover Personal Life) को लेकर उतनी ही साइलेंट रहते हैं। सुनील ग्रोवर प्रोफेशनल लाइफ में तो खुली किताब की तरह दिखते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में कौन है? क्या चल रहा है? इसके बारे में वह कभी कोई जानकारी साझा नहीं करते। इस बात का अंदाजा आप हाल ही में हुई सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी से भी लगा सकते हैं। दरअसल जिस दिन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी थी उस दिन लोगों को पता चला कि वह किसी हार्ट डिजीज से गुजर रहे थे।

Sunil Grover

अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते है सुनिल ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखा है। वह सोशल मीडिया पर भी कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते नजर नहीं आते। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर को कभी उनकी पत्नी और बच्चों के साथ पोस्ट डालते भी नहीं देखा गया। हां एक बार उन्होंने अपनी मां के साथ जरूर तस्वीर साझा की थी।

Sunil Grover

whatsapp channel

google news

 

ये हैं सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग का राज

सुनील ग्रोवर के बारे में कई लोगों को तो यह भी नहीं पता कि वह शादीशुदा है। सुनील ग्रोवर की पत्नी का नाम आरती है और उनके बेटे का नाम मोहन है। सुनील ग्रोवर के बारे में एक बात बड़ी हटकर है। दरअसल सुनील ग्रोवर अपने हर जोक को पहले अपनी पत्नी को सुनाते हैं, अगर उनकी पत्नी उस जोक पर हंस देती है तो ही वह उसे ऑडियंस के सामने सुनाते हैं। उनके इस थॉट के पीछे क्या लॉजिक है, यह तो सुनील ग्रोवर ही बता सकते हैं।

Sunil Grover

कौन है सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती

सुनील ग्रोवर की पत्नी आरती पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर है। वह देखने में बेहद खूबसूरत है। आरती ग्रोवर सोशल मीडिया पर बिल्कुल एक्टिव नहीं रहती और यही वजह है कि सुनील ग्रोवर की पत्नी और उनके बेटे की तस्वीर कभी भी खबरों के गलियारों में सुर्खिया बटौरती नजर नहीं आई है।

जहां एक ओर शोबिज की दुनिया की तमाम पत्नियां सोशल मीडिया पर जमकर तस्वीरें शेयर करती नजर आती है, तो वही सुनील ग्रोवर की पत्नी को उनके साथ प्राइवेट पार्टियों में भी नहीं देखा जाता। सुनील ग्रोवर को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं।

Sunil Grover

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की सफवता की कहानी

सुनील ग्रोवर ने बतौर RJ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान वह पॉपुलर सीरीज हंसी के फव्वारे में RJ Sud कर लोगों को हंसाते नजर आए थे। इसके बाद साल 1995 में उन्होंने दूरदर्शन के कॉमेडी शो फुल टेंशन से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया और फिर साल 1998 में फिल्म प्यार तो होना ही था से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि सबसे ज्यादा पहचान उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की गुत्थी ने दिलाई।

Share on