Sunil Grover ने काट दी थी Ajay Devgan की आधी मूंछ, गुस्से सेे लाल सिंघम ने की थी जमकर धुनाई

कॉमेडी की दुनिया से लेकर अभिनय के पर्दे तक सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यह मुकाम उन्होंने अपनी मेहनत और अपने कॉमिक अंदाज से हासिल किया है। दो दशक से ज्यादा इंडस्ट्री में पूरे कर चुके सुनील ग्रोवर का यह सफर कई मुश्किलों से होकर गुजरा है। सुनील ग्रोवर ने अपने करियर (Sunil Grover career Story)  की शुरुआत रेडियो पर काम करते हुए की थी। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Night With Kapil) में एंट्री ली और यहां से शुरू हुआ उनका एक्टिंग का सफर अब तक कई बुलंदियों को छू चुका है। सुनील ग्रोवर को उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग (Sunil Grover Life Journey) के लिए देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पहचाना जाता है।

Sunil Grover

जबरदस्त है सुनिल ग्रोवर का सफरनामा

सुनील ग्रोवर के 20 से 22 साल के अभिनय के सफर में कई मजेदार किस्से है। इसमें एक किस्सा बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के साथ जुड़ा है। खास बात यह है कि इस दौरान सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन की मूंछ काट दी थी, जिसके बाद गुस्से से लाल हुए अजय देवगन ने उनकी जमकर धुनाई की थी।

जब अजय ने की सुनिल ग्रोवर की जमकर पिटाई

दरअसल यह पूरा वाक्य असल में नहीं हुआ था, लेकिन यह एक फिल्म का सीन था। फिल्म का नाम था प्यार तो होना ही था… जिसमें अजय देवगन के साथ उनकी पत्नी काजोल भी थी। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर गांव के एक छोटे से नाई का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस दौरान जब वह अजय देवगन के घर पर उनकी शेविंग करने के लिए आते हैं, तभी अचानक से गलती से उनसे अजय की मूंछ कट जाती है। बस फिर क्या इस सीन में गुस्से से लाल अजय देवगन सुनील की जमकर धुलाई कर देते हैं।

whatsapp channel

google news

 

Sunil Grover

‘फिल्मों’ से ‘गुत्थी’ तक सुनील ग्रोवर

बता दे सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड की दुनिया में इसी फिल्म से कदम रखा था। इसके बाद धीरे-धीरे वह अभिनय की दुनिया में अपने पैर जमाते गए और उनका करियर आसमान की बुलंदियों को छूता गया। सुनील ग्रोवर ने मैं हूं ना, गजनी, जिला गाजियाबाद, गब्बर इज बैक, बागी, भारत जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है। हालांकि ये बात अलग है कि सबसे ज्यादा पहचान उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से मिली। इस दौरान शो में वह बतौर गुत्थी लोगों के दिलों दिमाग पर ऐसा छाये, कि आज भी लोग सुनील को गुत्थी के नाम से ही बुलाते हैं।

Share on