कपिल के साथ दोबारा काम करने के लिए राजी हुए सुनील ग्रोवर, याद आ रहे रिंकू भाभी और मशहूर गुलाटी के किरदार

देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का “द कपिल शर्मा शो” सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। वही इस शो के हर एक किरदार को लोग बेहद पसंद करते है फिर चाहे वो गिटार वाला दिनेश हो या फिर चंदू चाय वाला। वैसे तो अबतक इस शो में कई किरदार आये और गए लेकिन गुथी, रिंकू भाभी और मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर को लोगों ने बेहद ज्यादा पसंद किया

शायद यही वजह रही कि शो को छोड़ने के बाद भी लोग लगातार उन्हें शो में वापस आने की फरियाद कर रहे थे लेकिन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई खटपट के बाद शो में वापसी को लेकर वह हमेशा चुप्पी साध लेते थे। लेकिन अब सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर कपिल और सुनील के प्रशंसक पूरी तरह से खुश हो जाएंगे।

हाल ही में दिए गए अपने इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ काम करने के सवाल पर अपना जवाब देते हुए कहा कि वह अपने गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ मशहूर गुलाटी के किरदारों को बहुत याद करते हैं और अगर उन्हें भविष्य में अच्छा कांसेप्ट ऑफर किया जाता है तो वह कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

सारे सूट, साड़ियां, संभाल कर रखे हैं सुनील

सुनील ग्रोवर ने आगे कहा कि वह अपने स्त्री के किरदारों को बेहद याद करते हैं और उन्होंने अभी तक अपने अलमारी में वो सारे सूट, साड़ियां, बलाउज और गहने रखे हैं जिसे वह अपने स्त्री किरदारों के लिए यूज़ करते थे। उन्होंने आगे बताया कि जब भी उन्हें अपने किरदारों की याद आती है, वह अपने अलमारी को खोलकर अपने कपड़ों को निहारते हैं। इतना ही नही कभी कभी वह अपने उन कपड़ों को अलमारी से निकालकर धूप भी लगाया करते हैं क्योंकि उनके लिए वो सारी चीजें बेहद यादगार और कीमती है।

बात करते हुए भावुक

इंटरव्यू में अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए सुनील ग्रोवर काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने बताया कि जब उनके घर में सभी लोग बाहर जाते थे तो वह उन कपड़ों को पहनकर अपने पुराने दिन याद किया करते थे। इतना ही नही सुनील ने आगे कहा कि द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल इन दोनों ही शो को करने के दौरान उन्होंने कई यादें बनाई हैं।

वैसे आपको बतादें कि कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर ने अपने खुद के एक शो की शुरुवात की थी जिसमे वह चुटकी का किरदार निभा रहे थे। लेकिन अफसोस उनका यह शो फ्लॉप रहा था और वह वापस ‘कॉमेडी नाईट विद कपिल’ में लौट गए थे। जिसके बाद कॉमेडी शो में उनके गुत्थी के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया था।

इस वजह से कपिल आर सुनील मे हुआ था मनमुटाव

इन सब के बाद एक बार फिर कपिल और सुनील के बीच का विवाद लोगों के सामने आया था। इस विवाद की शुरुवात तब हुई थी जब विदेश में एक लाइव शो कर भारत लौट रहें सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में बहुत ही कहा-सुनी हो गई थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ काम नही किया। हालांकि बाद में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी थी और ये खबर सामने आई थी कि सुनील शो में वापसी कर रहें हैं, मगर अफसोस ये हो नही पाया। लेकिन अब खुद सुनील ग्रोवर

जिंदगी रहा है चुनौतीपूर्ण

सुनील ने आगे इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कई बातें बताई। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी हमेशा ही सरप्राइज से भरी रही है। अगर वह पीछे मुड़कर देखे थे तो उनकी जिंदगी में कई परेशानियां थी। यही नही कई बार तो दो दिन की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्हें घर का रास्ता दिखा दिया जाता था और इन चीजों का उनपर बहुत गहरा असर पड़ा था। उनका आत्म विश्वास डगमगाने लगा था मगर उन्होंने खुद को संभाला। सुनील ने आगे कहा कि करीब 7-8 सालों तक उन्होंने वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था और जब वह थोड़े सेटल हो गए थे तब उन्हें अभिनय करने के ऑफर आने लगे।

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Leave a Comment