Suniel Shetty की ‘बॉर्डर’ वाली पत्नी अब दिखती है ऐसी, कभी उनके नीली आंखों के दीवाने थे लोग

Sharbani Mukherjee Latest Photos: साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में नजर आए हर एक्टर ने लोगों के दिलों दिमाग पर अपनी एक अलग जगह बनाई थी। भारत पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म बॉर्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, राखी गुलजार, पूजा भट्ट, तब्बू और शरबानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। इस दौरान शरबानी ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं फिल्म में जिस अभिनेत्री की खूबसूरती ने सबसे ज्यादा लोगों को दीवाना बनाया वह नाम था शरबानी मुखर्जी का, जिनकी नीली आंखों को देख लोग उनके दीवाने हो गए थे।

Sharbani Mukherjee

इस नीली आंखों वाली लड़की ने फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी की पत्नी का किरदार निभाया था। ऐसे में आइये हम बताएं कि 25 साल बाद सुनील शेट्टी की ऑनस्क्रीन पत्नी शरबानी आज कहां है और क्या करती है?

बॉर्डर फिल्म से छा गई शरबानी की नीली आंखे

शरबानी मुखर्जी एक फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। शरबानी का जन्म सन 1969 में मुखर्जी परिवार में हुआ था। शरबानी ने सबसे ज्यादा चर्चाएं अपनी खूबसूरती और अपनी नीली आंखों को लेकर बटोरी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शरबानी ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्म हैवान से डेब्यू किया था। हालांकि सबसे ज्यादा पहचान उन्हें फिल्म बॉर्डर के बाद मिली।

whatsapp channel

google news

 

Sharbani Mukherjee

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि शरबानी मुखर्जी काजोल और रानी मुखर्जी आपस में चचेरी बहनें है। दरअसल उनकी दादी सती रानी देवी, अशोक कुमार और किशोर कुमार की बहन थी। ऐसे में फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने के बाद जब शरबानी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया, तो अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों दिमाग पर अपनी गहरी छाप छोड़ी, लेकिन इन सबके बावजूद उनका करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया।

Sharbani Mukherjee

शरबानी मुखर्जी के कई खूबसूरत गाने भी फिल्म इंडस्ट्री में टॉप पर रह चुके हैं और आज भी अक्सर लोगों की जुबान पर चढ़े नजर आते हैं। शरबानी मुखर्जी ने फिल्म बॉर्डर सुनील शेट्टी की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म में सुनील शेट्टी की शादी के बाद सुहागरात के दिन उनके बॉर्डर पर वापस लौटने के दौरान का गाना ‘ए जाते हुए लम्हों जरा ठहरो जरा ठहरो’ आज भी लोगों के फेवरेट गानों के लिस्ट में शुमार है।

फिल्मी पर्दे पर नहीं चला सिक्का

शरबानी मुखर्जी ने बॉर्डर के अलावा फिल्म मिट्टी, अंश जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनका सिक्का ज्यादा नहीं चला। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ भोजपुरी और मलयालम इंडस्ट्री का रुख किया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ जबरदस्त हिट हुई, तो वही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उनका सिक्का कुछ खास नहीं चला।

Sharbani Mukherjee

एलब्म सॉग से मिली पॉपुलैरिटी

इसके अलावा शरबानी ने पाकिस्तानी गायक शाजिया मंजूर के फेमस गाने घर आजा सोनिया से भी लोगों के दिलों दिमाग पर अपनी खूबसूरती की गहरी छाप छोड़ी थी। इस गाने में उन्होंने गूंगी लड़की का किरदार निभाया था। गाने में शरबानी के साथ समीर सोनी लीड रोल में नजर आए थे। यह गाना उस दौर के टॉप गानों में से एक था। 54 साल की शरबानी का लुक आज बिल्कुल बदल गया है। 25 साल पहले बॉर्डर फिल्म में नजर आई शरबानी और आज की शरबानी को देख पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

Share on