Suniel Shetty wife Mana Shetty: सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों को अपने प्यार को परिवार की रजामंदी दिलाने में 9 साल का समय लग गया था। 90 के दशक में फेमस एक्टर होने के बावजूद भी सुनील शेट्टी को अपने प्यार का इजहार करने में वक्त लग गया था। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कौन है सुनील शेट्टी के दिल और उनकी लाइफ की क्वीन माना शेट्टी और आज क्या करती है?

माना और सुनील शेट्टी की लव-स्टोरी
सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है। आज माना एक एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर के तौर पर जानी पहचानी जाती है। सुनील शेट्टी और माना के पहली मुलाकात मुंबई के नेपियन सी रोड़ पर स्थित एक पेस्ट्री की दुकान में हुई थी। यहां वह दोनों ही अपने दोस्तों से मिलने जाया करते थे। माना के करीब जाने के लिए सुनील शेट्टी ने पहले उनकी बहन ईशा से दोस्ती की, इसके बाद वह माना से पहली मुलाकात कर पाए।

कुछ ही मुलाकातों में सुनील शेट्टी और माना के बीच का बॉन्ड इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद सुनील ने अपने दोस्तों से एक पार्टी रखने की रिक्वेस्ट की और इस पार्टी में माना को भी इनवाइट किया। सुनील और माना इस पार्टी के बाद एक लंबी राइट पर निकल गए, जहां उन्होंने काफी अच्छा क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया और इसी के साथ उन्होंने माना से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया।

9 साल लगे परिवार को शादी के लिए मनाने में
मना शेट्टी का असली नाम मोनिशा कादरी था। वह एक पार्टिल पंजाबी और मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती है। वहीं दूसरी और सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलु स्पीकिंग बंट कम्युनिटी से आते हैं। ऐसे में दोनों के बीच धर्म के भेदभाव के चलते काफी बड़ा अंतर था और यही वजह रही कि दोनों को अपने परिवारों को शादी के लिए राजी करने में 9 साल का समय लग गया। दोनों का एक द-सरे के प्रति प्यार और विश्वास ही उनके परिवार की रजामंदी की वजह बना।
View this post on Instagram

कौन है माना शेट्टी?
बात माना शेट्टी के काम की करें तो बता दें कि वह एक बिजनेस वूमेन होने के साथ-साथ एक फेमस डिज़ाइनर भी है। इसके साथ ही वह सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर भी जानी जाती है। माना शेट्टी के पिता इस्तकार कादरी एक गुजराती मुस्लिम थे। वही उनकी मां विपुला हिंदू थी, जो कि एक सोशल एक्टिविस्ट थी। माना अपनी मां को ही अपनी रियल लाइफ स्टाइल में फॉलो करती है।

लग्जरी है माना सुनील शेट्टी का लाइफ स्टाइल
माना शेट्टी और सुनील स्टाइल काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीते हैं। दोनों मुंबई में स्थित अपने आलीशान घर में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इसके साथ ही ये भी बता दें कि माना शेट्टी और R-House नाम क एक लाइफ़स्टाइल स्टोर को भी चलाती है। इसके अलावा माना शेट्टी सुनील शेट्टी के संयुक्त रूप से रियल स्टेट प्रोजेक्ट S2 का भी हिस्सा है। जिसके अंतर्गत उनके पास मुंबई में 21 लग्जरी विला है।

जल्द दुल्हन बनेंगी आथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी से 25 दिसंबर 1991 को क्रिसमस के दिन शादी की थी। आज सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे हैं। अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री का नामचीन चेहरा है। दोनों अपने पिता के पद कदमों पर चल रहे हैं। अथिया शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी है और जल्द ही केएल राहुल संग शादी करने वाली है। वही बात सुनील और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की करें, तो बता दें कि आहान शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म ‘तड़प’ से छा गए हैं।