मुस्लिम परिवार की बेटी माना के प्यार में पड़ गए थे अन्ना, पटाने मे लगे थे 9 साल

suniel Shetty And Mana Shetty: लंबे इंतजार के बाद सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग हो गई है। आथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी इन दिनों खबरों के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक काफी सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी और माना कादरी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी स्क्रिप से कम नहीं है। मालूम हो कि माना कादरी को पटाने से लेकर अपना बनाने में सुनील शेट्टी को 9 साल लगे थे।

suniel Shetty And Mana Shetty

कौन है सुनील शेट्टी की पत्नी माना कादरी

माना कादरी एक गुजराती मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थी। सुनील शेट्टी और माना कादरी की लव स्टोरी एक पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी, जहां सुनील ने पहली बार उन्हें देखा था और पहली नजर में उन्हें दिल दे बैठे थे। पहली नजर में माना कादरी सुनील शेट्टी को इस कदर पसंद आ गई थी कि उन्होंने उनसे दोस्ती करने के लिए पहले उनकी बहन को अपना दोस्त बनाया और बहन के जरिए वह माना कादरी तक पहुंचे।

suniel Shetty And Mana Shetty

माना को अपना बनाने में सुनील को 9 साल लगे

इसके बाद दोनों ने दोस्ती की। दोस्ती के साथ ही उनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और इस दौरान दोनों की नज़दीकियां भी बढ़ गई। सुनील शेट्टी की तरह ही माना भी उन्हें पसंद करने लगी। सुनील शेट्टी और माना कादरी दोनों काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन दोनों का धर्म-जाति और समुदाय सब कुछ अलग था। ऐसे में उन्हें शादी करने के लिए परिवार को मनाने में काफी लंबा समय लगा। साल 1982 से शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी साल 1991 में शादी के मंडप तक पहुंची थी।

suniel Shetty And Mana Shetty

सुनील शेट्टी और माना माना की शादी के एक साल बाद ही उनकी बेटी आथिया शेट्टी का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों एक बेटे अहान शेट्टी के भी माता-पिता बनें। सुनील के दोनों बच्चे बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि दोनों का बॉलीवुड कर यार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

whatsapp channel

google news

 
suniel Shetty And Mana Shetty

बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं अथिया और अहान शेट्टी

बता दे सुनील शेट्टी के बेटे ने साल 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस दौरान वह फिल्म में तारा सुतारिया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वही बात आथिया शेट्टी की करें तो बता दे आथिया ने साल 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो से डेब्यू किया था। आथिया इसके अलावा मुबारका, मोतीचूर, चकनाचूर और नवाबजादे जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

अन्य खबरें-

Share on